उदयपुर विकास खंड के ग्रामीण अंचल में दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा :राजेश अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उदयपुर विकास खंड के ग्रामीण अंचल में दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा :राजेश अग्रवाल

 

0*1464.06 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाली उदयपुर विकास खंड के चार प्रधानमंत्री सड़को का मंत्री ने भूमि पूजन।


0*दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा।


0*लम्बे समय से ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की कर रहे थे मांग


0*मंत्री राजेश अग्रवाल के पहल पर मिली सुकृति

मुख्यमंत्री का जताया आभार





बसंत यादव डाँड़ गांव। उदयपुर विकास खंड में आवागमन हेतु मंत्री राजेश अग्रवाल के पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन के लिए 1464.06 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले चार प्रधानमंत्री सड़क की सुकृति मिलने एवं कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एवं मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार जताया है।लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण सुकृति कि मांग करते आ रहे थे।जिस कारण पीडब्ल्यूडी सड़क से शंकर पुर ,खास पारा मोर्मी पारा लागत671.99लाख रुपये, खरसुरा मार्ग से फुलचुहि मार्ग लागत 343.96लाख रुपये, देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खास पारा लागत220.95लाख रुपये, रिखी से करोधी खुटरा पारा मार्ग 227.16लाख रुपये कुल 14करोड 64 लाख रुपये की सुकृति प्रदान की गई है।जो उदयुपर विकास खंड के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।स्थानिय विधायक एवं मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्य के द्वारा भूमि पूजन कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लम्बे समय से इस सुदूर ग्रामीण अंचल के लोगों को सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी।ग्रामीणों के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने सुकृति प्रदान की है।हम सभी उनका ध्यान वाद करते हैं।सरकार की प्राथमिकता है कि की सुदूर अंचल के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराना ।आवागमन के सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र का तेजी से विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास की आधार होती है।उन्होंने कहा है किसुदूर ग्रामीण अंचलों तक सड़क नेटवर्क पहुचने से किसानों, विद्याथियों, मरीजों, आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानिय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान होगी।इसके अलावा विधानसभा के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों में सड़कों की सुकृति प्रदान की जाएगी।


बारिश के दिनों में दर्जनों गांवों के लोगों को होती थी आवागमन में दिक्कत।


इन चार महत्वपूर्ण सड़को से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता था। जहाँ सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे ,बन गए थे।बारिस के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता था जिसमें लोगो आवागमन में भारी परेशानी होती थी।वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इन सड़कों को बनाने की मांग करते आ रहे थे।अब मंत्री के पहल पर ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पुरी हुई।जो इस ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक वरदान माना जा रहा है।अब सड़क बनने के बाद सैकड़ो गांव के लोग को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ,रामगढ़ मंडल अध्यक्ष अखण्ड विधायक सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, जिला पंचायत विजय यादव, रेवती यादव जनपद सदस्य, अनिमा सिंह सरपंच देवटी करा ,रिखी सरपंच विनोद सिंह, खरसुरा सरपंच राम सिंह, बांटेश्वर यादव ,भगवान यादव,टेक राम यादव, संकुतला कंवर जनपद सदस्य, शिव भजन मरावी, कमलेश जायसवाल, बबलू जायसवाल, विनोद सिंह नेटी सहित पंच सरपंच जनपद सदस्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

"
"