*ग्राहकों के लिए बैक में हर जरूरी सुविधाये उपलब्ध: नागेंद्र सिंह।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*ग्राहकों के लिए बैक में हर जरूरी सुविधाये उपलब्ध: नागेंद्र सिंह।*

 

0*डाँड़गांव सरगुजा छतीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में हुआ ग्राहक मिलन सम्मेलन का आयोजन*


0*कोई भी खाते दार अपनी गोपनीय जानकारी किसी ओर को ना बताये*




बसंत यादव डाँड़गांव। छतीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा डाँड़ गांव में ग्राहक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन बैंक प्रबंधन द्वारा आयोजित 11 जून को किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रीजनल मैनेजर नागेंद्र सिंह एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय धीरज सिंह एंव शाखा प्रबंधक डाँड़गांव ओथय निल सुमी के उपस्थित में सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया। इस अवर पर ग्राहकों को संबोधित करते हैं रिजनल मैनेजर नागेंद्र सिंह ने ग्राहकों को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में ग्राहकों को मिलने वाली हर सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्हों ने कहा कि ग्रामीण बैंक ऐसी बैंक है जो ग्राहकों के विश्वनीयता पर खरा उतरने के साथ साथ देश में जितने भी नेसलाइज बैंक जो सुविधा देती वह सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। अब कोई भी ग्राहक को किसी प्रकार का लोन लेने जैसे होम लोन, वाहन लोन,एफ डी पर लोन, जमीन खरीदने के लिए लोन पढ़ाई के लिए लोन कृषि के लिए लोन।,व्यवसाय के लिए महिला समूहों के लिए सहित अन्य लोन सेवायें उपलब्ध है।इसके अलावा बैंक में चालू खाता ,बचत खाता, सेविंग पल्स खाता खोलने के साथ साथ नेट बैंकिंग व्यवस्था में नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैकिंग डिजिटल बेकिंग, लॉकर सुविधा उपलब्ध है।इसके अलावा सभी ग्राहक ध्यान दे कि ज्यादा से ज्यादा बचत कर अधिकतम ब्याज राशि प्राप्त करें।आप एफडी आरडी है तो उसे ना तोड़े उसके बदले में ब्याज कम दर में प्राप्त कर सकते हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक के ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए बीसी की व्यवस्था की गई है।अगर कोई भी बैंक बीसी बैंकिंग कार्य के बदले पैसा मांगता है तो तत्काल शिकायत दर्ज कराए तुरंत कार्यवाही की जाएगी।खाता खोलने ,लेन देन सभी बैंकिंग कार्य पूरी तरह से निशुल्क हैं।वही वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय धीरज सिंह ने बताया कि हमारा बैक पूरी ईमानदारी एवं विश्वसनीयता के साथ लम्बे वर्षो से बैंक के ग्राहकों के सेवा के लिए जुड़ा है कोई भी ग्राहक को लेन देन में कोई दिक्कत ना ही उसकी जबाब दारी हमारी बैंक की है।अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो बोर्ड पर लगे मोबाईल नम्बर पर सीधे आरएम साहब को फोन करे।आप सभी अपने परिवार, रिश्तेदार ,दोस्तों का लेन देन हमारे बैंक से करे आप लोगो को कही दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी हर सुविधा हमारे बैंक में उपलब्ध है।बीमा के बारे में भी मै बताना चाहता हूं कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से लेकर लाईफ इन्सुरेंस, दुघर्टना बीमा ,सहित सभी प्रकार की बीमा योजना बैंक के लागू है आप बैंक से इसका लाभ ले सकते हैं।इसके अलावा कोई फोन कॉल मैसेज आदि के माध्यम से आपका खाता डिटेल या ओटीपी मांगता है तो बिल्कुल ना बताये क्योंकि बैंक के पास आपका पुरा डिटेल हमेशा रहता है।उसको आपके बारे में जानकारी मांगने की जरूरत नहीं होती है।आप सभी से आग्रह है कि बैंक के योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले ताकि आपका जीवन स्तर आगे बढ़ सके छोटी छोटी बचत कर आप बैंक के सहयोग से बड़ा व्यवसाय कर सकते हो।


ग्राहकों ने एटीम लगाने एवं स्टाफ़ बढ़ाने की मांग की।


सम्मेलन में आये ग्राहकों के बैंक बड़ा होने के कारण बैंक स्टाफ बढ़ाने एवं बैंक परिसर में एटीएम मशीन लगाने की मांग की जिस पर आरएम ने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया एवं कुछ अन्य ग्राहकों के समस्याओं का तत्काल मौके पर निराकरण किया एवं ग्राहकों को शाल सील्ड देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर बसंत यादव, पवन साधे ,मदन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संत बिलास यादव, रमेश यादव, सुकुल राम, रिशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अरुण ताडे, शिवा यादव, राकेश सिंह ,महिला समूह के सदस्य बैंक स्टाफ़ ललित डेरियन, शिप्रा सिंह सोनू सिंह अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहे।

"
"