*डेम में डूबने से युवक की मौत दो दिनों बाद मिली युवक की लाश।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*डेम में डूबने से युवक की मौत दो दिनों बाद मिली युवक की लाश।*





बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमगा में गेरुवा नाले पर डेम बना हुआ है।जिसमें गर्मी के दिनों में गेट बंद कर देने के कारण डेम में लबा लब पानी भर जाता है।मृतक युवक पिंटू मझवार पिता राम प्रसाद उम्र लगभग 23 वर्ष अपने तीन साथियों के साथ गांव में कुएं का साफ फ़साई करने के बाद 28 मई को दोपहर नहाने गया था। तीन बार डेम में कूद कूद कर डुबकी लगाया चौथी बार कूदा तो डूब गया उसके साथियों ने बहुत बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा पाए।गांव वाले एवं एसडीआरएफ गोता खोरो की टीम कल से लेकर आज29 मई दोपहर तक लाश कोजती रही दोपहर बाद बड़ी मुश्किल से लाश पानी के ऊपर डेम के किनारे मिला। तब राहत मिली मृतक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए उदयुपर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उदयपुर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की विवेचना कर रही है। दो दिनों से उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लाश के खोज बिन में लगी रही।

"
"