बसंत यादव डाँड़ गांव। नेशनल हाईवे 130 गुमगा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास शाम करीब पांच बजे बाईक क्रमांक सीजी 12ए टी9071 भीम सिंह पिता रामलाल36 वर्ष ग्राम मदन पुर जिला कोरबा निवासी अपने ग्राम वापस लौट रहा था तब ही नेशनल हाईवे मार्ग 130 गुमगा के पास सामने से आ रहे अज्ञात बेलोरो वाहन के द्वारा जबरजस्त टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया।स्थानिय ग्रामीणों के द्वारा बोलोरो चालक को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन टक्कर मारने के बाद गाड़ी सहित तारा की ओर भाग निकला ग्रामीणों ने 112 को घटना की सूचना दी और उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वारा तत्काल इलाज कर घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर रेफर किया है।उदयपुर पुलिस बोलोरो वाहन को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।



















