चार वर्षीय मादा हाथी शावक की 24 बोल्ट करेंट लगने से मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ :

चार वर्षीय मादा हाथी शावक की 24 बोल्ट करेंट लगने से मौत

 

0*दो आरोपी गिरफ्तार ,बाड़ी में दो बैटरी जोड़कर झटका तार लगाकर धान के फसल को हाथियों से बचाने के लिए लगाये थे करेंट।


0*27 हाथियों का दल नेशनल हाईवे के समीप डटा, 


0*एक माह से भी अधिक समय से दो अलग अलग हाथियों के दल दर्जनों गांवों में फसलों को लगातार रौंद रहे हैं।


0*हाथियों के दहाड़ से थर्राया इलाका,


0*आक्रोशित हाथियों से जान माल का बना खतरा।


0*अभी तक सैकड़ो एकड़ फसल एवं दर्जनों मकानों को नुकसान पहुचा चुके 27 हाथियों का दल।



बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर वन परीक्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 2027 अलका पूरी करम कठरा जंगल जो नेशनल हाईवे 130 से लगा जंगल है।बुधवार की रात हाथियों के दल के साथ बड़ा हादसा हो गया लगभग चार वर्षीय मदा शावक किसान के खेत में लगे झटका तार जो दो बैट्री 12,12बोल्ट कुल 24 बोल्ट लगाकर हाथियों से धान के फसल को बचाने के लिए आरोपी आशीष एक्का उम्र 28 वर्ष निवासी अलका पूरी, राजू एक्का उम्र 30 वर्ष निवासी अलका पूरी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।इन्हीं लोगों के द्वारा करेंट लगाया गया था। रात करीब 3 बजे हाथियों का दल नेशनल हाइवे 130 के करीब दो सौ से तीन सौ मीटर दूर अलका पूरी जंगल में पहुँचा मादा शावक धान के फसल को खाने के लिए जैसे ही बाड़ी के समीप पहुँचा सूंड एवं पैर झटका तार में फंस गया कई प्रयास के बाद में तार और करेंट से अपने आप को नहीं छुड़ा सका जिस कारण घटना स्थल पर ही नन्हे शासव की मौत हो गई। तब से अभी तक 14का एक दल दूसरा 12 का दल तीसरा सिंगल लोनर हाथी कुल मिलाकर कर 27 हाथी मौके पर डटे हुए हैं ।हाथियों के चिहाड़ से पूरा इलाका थर्रा उठा है । ये हाथियों के दल विगत एक माह से Sharp कर रहे हैं।


पांच डॉक्टरों के दल ने किया पोस्टमार्टम।


जिले के पांच डॉक्टरों के टीम के द्वारा मादा शावक हाथी का अलका पूरी जंगल में वन विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष पोस्टमार्टम किया है।तथा अंतिम संस्कार विभाग द्वारा किया गया।


भारी बारिश के बीच एक महिने से हाथियों का दल दर्जनों गांवों में सैकड़ों किसानों के फसलो एवं दर्जनों मकानों को नुकसान पहुचाया हैं।


एक महीने से भी अधिक समय से 12 एंव 14 सहित 26 हाथी एवं लोनर सिंगल हाथी विगत3 महीनों से उत्पात मचा रहे हैं। कुल मिलाकर कर अभी उदयपुर वन क्षेत्र में 27 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनका विचरण का प्रमुख वन क्षेत्र अलका पूरी, रामनगर, पूरा, बेल डाब, चकेरी ,मानपुर, महेश पुर सायर, कुंडेवा, केदमा सहित आस पास के दर्जनों गांवों में विचरण कर सैकड़ो किसानों के फसलों को नुकसान पहुचाने के साथ साथ इस भरी बारिश के मौसम में दर्जनों मकान तोड़ चुके हैं वह के लगातर सजगता से लोगों को जान का नुकसान नहीं हुआ है।जबकि विगत कुछ वर्षो पुर इस वन क्षेत्र में कई लोगों की जान भी हाथी ले चुके हैं। हर वर्ष फसल जैसे ही बड़ा होता है इस वन क्षेत्र में हाथियों का दल लगातार आते रहते हैं।


नराज हाथियों से जान का खतरा है गया है ।


हाथी के शावक के मौत के बाद हाथियों का दल पुरी तरह गुस्से में है।अब जंगल में जो भी आदमी दिखे गा हाथियों का दल उन्हें दौड़ाए गा इस लिए वन क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए जान का खतरा बढ़ गया है।वह विभाग ने अपील की है कोई भी व्यक्ति जंगल एवं हाथियों के समीप ना जाये।


आगे औऱ भी ऐसे हादसे हो सकते हैं


गांव गांव में किसानों को अपने खेतों में फसल कीजानवरों से सुरक्षा के लिए अपने खेतों में झटका तार लगाए हुए हैं ।अगर हाथियों के दल ऐसे खेतो में जाते हैं तो फिर भी जान का खतरा है।


मौके पर लोक नाथ पटेल वन मंडला अधिकारी ,सपना मुखर्जी एसडीओ, फेकू चौबे रेंजर, अशोक सिंह, गिरीश बहादुर सिंह, शशि कांत सिंह, याद ननद सिंह, रामबिलास सिंह सहित पूरी वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही


     सभी किसान हाथी विचरण वाले वन क्षेत्र में कोई भी करेंट प्रभावित, झटका तार ना लगाए साथ ही जंगल के रास्ते में आवागमन ना करें। करेंट लगाए पाए गए तो वह विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है आगे की कार्यवाही चल रही है।


फेकू चौबे

वन परीक्षेत्र अधिकारी उदयपुर।


"
"