लाश की आशंका पर पुलिस ने सेमी घोघरा जंगल का -छः फिट गड्ढा खुदाई के बाद पता चला कि गड्ढे में कुछ है ही नहीं,लोगों ने लिया राहत का सांस,दिन भर रहा चर्चा का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़ :

लाश की आशंका पर पुलिस ने सेमी घोघरा जंगल का -छः फिट गड्ढा खुदाई के बाद पता चला कि गड्ढे में कुछ है ही नहीं,लोगों ने लिया राहत का सांस,दिन भर रहा चर्चा का विषय

 




बसंत यादव डॉडगांव। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमीघोघरा जंगल क्षेत्र में अज्ञात लाश दफनाने की शंका पर उदयपुर पुलिस एवं ग्रामीणों कि उपस्थित है खोदाई कार्य चालू किया गया 6 फिट खोदाई के बाद पता चला कि गड्ढे में कुछ भी है। विगत एक दिन में अवैध लाश दफनाने को लेकर पूरे ब्लाक में चर्चा का विषय रहा जंगल में खुखड़ी उठाने हुए 6 ग्रामीणों इस जगह को देखा था ओर गांव वाले को बताया था। लेकिन लाश ना मिलने से उदयपुर पुलिस एवं ग्रामीणों ने राहत की सास ली है।एक संदिग्ध गड्ढा मिलने के बाद पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि गड्ढे में किसी वस्तु को दफन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर गड्ढे की निगरानी की।


पुलिस के अनुसार, आज सुबह 11 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संदिग्ध गड्ढे की खुदाई कराई गई।


थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रातभर संदिग्ध स्थल की निगरानी की है। आज तहसीलदार तारा सिदार की मौजूदगी और प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कि गई।


डेढ़ घंटे में छह फीट की खुदाई के बाद बाद गड्ढे में हरा पत्ता के अलावा कुछ नहीं मिला तो लोगो ने राहत की सांस लिया है।


गड्ढा रात के समय में क्यों खोदा गया किसलिये खोदा कौन खोदा किसकी बोलेरो गाड़ी आई थी ये अब भी रहस्य बना हुआ है।बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र उदयपुर के सर्किल पुटा , सानी बर्रा सुखरी भंडार से लेकर भकुरमा तक इसी प्रकार से अभी तक 7 संधिग्ध गड्ढे मिल चुके है।


इस प्रकार का जंगलों में सन्दिग्ध गड्ढा खोदकर पाटना कई सवाल खड़े करता है, इसके संबंध में वन विभाग कि ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है।


"
"