*एसडीएम उदयपुर के नेतृत्व में उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*एसडीएम उदयपुर के नेतृत्व में उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी*

 


 बसंत यादव डॉडगांव। कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार खेती के सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित दर पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है।

 इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम उदयपु रामराज सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केंद्र मे. शिवम बीज भंडार उदयपुर, मे. अनिल ट्रेडर्स सलका, मे. जायसवाल कृषि सेवा केंद्र सलका का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में स्टॉक पंजी, मूल्य सूची प्रदर्शन और पीओएस (POS) मशीन से बिक्री की स्थिति की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कुछ केंद्रों पर स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, स्टॉक रजिस्टर में एंट्री अधूरी मिलने और मूल्य सूची नहीं लगाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।एसडीएम उदयपुर ने इन गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी विक्रेता खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या जमाखोरी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उदयपुर राधा कृष्णन, उर्वरक निरीक्षक अजय बड़ा, कृषि विकास अधिकारी रामपाल पैकरा उपस्थित रहे।

"
"