*ट्रैक्टर से टकरा कर दो युवकों की दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे 130 डाँड़गांव में हुआ हादसा।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*ट्रैक्टर से टकरा कर दो युवकों की दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे 130 डाँड़गांव में हुआ हादसा।*

 

0*आये दिन एक ही जगह पर हो रही है दुर्घटना*


0*तिराहा एंव ढलान होने के कारण हर दिन होती है दुर्घटना*


0*सड़क बनाने के बाद विभाग रोड लाईट लगाना बुला रात के अंधेरे में होती है घटना*







डाँड़गांव। अम्बिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 डाँड़गांव में मंगलवार के रात्रि 9 बजे बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे में युवक सहित नाबालिग दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।डाँड़गांव माझापारा ब्लैक स्पार्ट बन गया है।मोटरसाइकिल क्रमांक सीसी जी 15 डीयू 5066 में उदयपुर की ओर से सवार होकर मृतक महेंद्र यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम परपटीया मैनपाट, विजय लाल यादव पिता शिव प्रसाद उम्र 19वर्ष निवासी अरगोती थाना कुन्नी के रहने वाले थे जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल डाँड़गांव फारेस्ट ऑफिस के पास रात्रि 9 बजे पहुँचा तब ही तिराहे के पास ही ग्राम पंचायत सलबा से धान लोड बिना नम्बर का टैक्टर अचानक नेशनल हाईवे सड़क पर आ गया ।जिस कारण दोनों लोग मोटरसाइकिल सवार टैक्टर के ठोकर से सड़क पर गिर गए। टैक्टर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्थनीय ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी उदयपुर पुलिस को सूचना दिया गया। लेकिन घटना इतना जबरदस्त था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा युवक का रास्ते में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।एम्बुलेंस जब तक पहुंच पाता घायलों को पिकप में डालकर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिए। सोसायटी डाँड़गांव से गुमगा टिपटीपा पारा तक हाइवे सड़क बेहद खतरनाक है यह हर रोज दुर्घटना हो रही है।जिसका प्रमुख कारण आबादी क्षेत्र होने के कारण सड़क निर्माण के बाद शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है जो दुर्घटना का एक बड़ा कारण बन गया है।कई बार सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगाने कि मांग ग्राम वाशी कर चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के कान में जु तक नही रेग रहा है और निर्दोषों के खून से सड़क लाल हो रही है।पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।वही माझापारा डाँड़गांव में दुर्घटना का एक कारण तिराहा होने के साथ साथ नेशनल हाईवे सड़क काफी डाल हैं।जिस कारण भी रोज आम लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।विगत दिन वर्तमान दुर्घटना से सौ मीटर दूरी पर कोयला लोड ट्रेलर घर में घुस जाने से दुर्घटना हुआ था और प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के मांग पर शीघ्र ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन एक माह बाद भी ब्रेकर नहीं बन सका यह स्तान भीड़ भाड़ वाल जगह होने के साथ साथ हायर सेकंडरी स्कूल के साथ साथ साप्ताहिक बाजार भी है।वही उदयपुर ने दुर्घटना कारित टैक्टर जप्त कर वाहन मालिक की तलाश कर रही है।वही मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सोप दिया गया है।मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

"
"