0*12ओभर में शानदार 136रन बना विजेता बनी टीम कौशल बंजारा ने 10 धुवा धार छक्के के बदौलत जड़ा अर्द्ध शतक*
0*खिलाड़ियों को नगद राशि एवं ट्राफी भेंट कर किया सम्मानित*
0*आईपीएल के तर्ज पर 77 खिलाड़ियों को 7 टीम ओनर्स ने खरीदा था*
डाँड़गांव। ग्राम पंचायत परसा में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम के युवा क्लब के तत्वावधान में किया गया था। जहाँ 12 दिनों तक परसा खेल मैदान वीर शहीद नारायण में शानदार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। कुल 7 टीम के 77 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया फाईनल मैच सरपंच 2.0 एंव ब्लैक डायमंड के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर सरपंच 2,0 के द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओभर में136 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें रंगा खिलाड़ी द्वारा 6 छक्कों के मदद से 48 रन बनाकर यह स्कोर बनाया गया। वहीं दूसरी पारी में ब्लैक डायमंड की टीम ने धुंवाधार बैटिंग करते हुए 11,3 ओभर में3 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल विजेता बनी। ब्लैक डायमंड की और कौशल बंजारा ने शानदार आतिसी बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्कों की। मदत से अर्धशतक बनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि देव सिंह करियाम ने सम्बोधित कर कहा कि बहुत ही शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत परसा के युवाओं द्वारा किया गया था।सभी खिड़कियों एंव ग्राम वाशियों को बधाई आगे भी ऐसा आयोजन ग्राम पंचायत के द्वारा कराया जाता रहे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके ।मै सभी खिलाड़ियों को कह रहा हूँ खेल में कोई हार जीत नहीं होता है बल्कि कुछ नया अनुभव सीखने का मौका मिलता है।और नए अनुभव के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलता है।यहाँ के खिलाड़ी भी आगे और अच्छा खेले राज्य एवं नेशनल स्तर पर पहुँच कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें। विजेता टीम को पैतीस हजार रुपये नगद एंव ट्राफी उप विजेता टीम को पच्चीस हजार रुपये नगद एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देव सिंह करियाम ,जनपद सदस्य श्रवण वरकड़े, सरपंच तुलसी मनोहर उइके, विजय कोर्राम, उमाशंकर यादव उप सरपंच, मनोहर सिंह उइके, राजेश साव अदानी के अधिकारी, विराट वीसी थाना प्रभारी प्रेमनगर, महिपाल सिंह, बसंत यादव ,इंदर ठाकुर, बुद्धिमान सिंह ,नेटी संतोष नेटी,पतंगों बाई, हेमलता नेटी ,सुनीता यादव, अमेश्वरी यादव, आसन सिंह, चेतन राजवाड़े, सीता राम, शिव राम मरावी,मोती लाल ,गोविंदा, महेश खुसरो, नोखे लाल, मोहे लाल, नितेश यादव, राजेश यादव, गणेश यादव, रिंकू यादव, संजय राजवाड़े, रतन मराबी, अनिल दास ,कुमान श्याम, खेल साय मरावी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एंव दर्शक उपस्थित रहे।



















