0*सात आरोपियों के द्वारा मेडिकल संचालक को टांगी ,सबल, लाठी, बसूले से हत्या कर लाश को पुल के किनारे फेंका*
0*6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*
डाँड़गांव। उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रकेली में 6 मई की रात बारात कार्यक्रम में शामिल होने आए खम्हरिया के मेडिकल संचालक सोनू यादव की सात बदमाशों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर निर्मम हत्या कर लाश को पुल के निचे फेक दिया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोनू यादव उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लटोरी थाना क्षेत्र लखनपुर का था।जो खम्हरिया में मेडिकल दुकान का संचालन करता था। दो अपने छोटे भाइयों महेश यादव, एवं विजय यादव के साथ घटना दिवस को रकेली निवासी देवकुमार यादव के लड़की के शादी में करीब 9 बजे पहुँचा हुआ था। तभी आरोपी गण मिथलेश यादव उम्र45 वर्ष, सुदामा यादव 55वर्ष, प्रेम यादव 35 वर्ष लाल मन यादव 56वर्ष राजकुमार यादव45 वर्ष आशीष यादव30वर्ष विशाल यादव 25 वर्ष सभी सात आरोपी निवासी ग्राम पंचायत रकेली थाना क्षेत्र उदयपुर के हैं जो कुछ आरोपी अन्य कई मामले में पूर्व में जेल जा चुके हैं और आदतन बदमाश हैं। पहले से हत्या का प्लान बना कर टांगी, बसूला, सब्बल, लाठी से लैस थे ।मृतक सोनू यादव एवं अपने दो साथियों के साथ बरसात स्थान से जैसे ही थोड़ी दूर गया वैसे ही सभी आरोपी गाड़ी से पहुँच कर हथियार से ताबकड़तोड़ हमला कर दिए जिसमें सोनू यादव हमले में मार कर आरोपण पुल के नीचे फेंक दिये।जबकि इनके दो साथी महेश यादव, एवं विजय यादव के ऊपर भी हमला किये इनको भी हल्की चोटें आई है।
घटना को समीप में स्थित मकान मालकिन खड़े होकर देख रही थी आरोपीगणों द्वारा उसके ऊपर भी प्राण घातक हमला कर घायल किया।
वही सभी आरोपी गण कुछ दूर पर स्थित मकान मालकिन आशा यादव सारी घटना को अपने घर से देख रही थी जैसे ही आरोपियों को इसकी भनक लगी हत्या के सक्च्य छुपाने के उद्देश्य से उक्त महिला के घर में घुस कर हत्या का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसके दो बच्चे जग गए जिस कारण उसकी हत्या नहीं कर पाए अधमरा छोड़ सभी आरोपी वहां से फरार हो गए ।मृतक सोनू यादव के अन्य घायल साथियों द्वारा घायल अवस्था में अम्बिकापुर ले जाया जा रहा था लेकिन लखनपुर के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं रात में ही घटना की जानकारी उदयपुर पुलिस को दी गई।तब थाना प्रभारी तत्काल दल बल पर साथ रात में भाग रहे 6 आरोपियों को पकड़ कर थाने लेकर आई वही एक आरोपी प्रेम यादव अभी भी फरार है। उदयपुर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।



















