0*लाश मिलने से फैली सनसनी*
डाँड़ गांव। तारा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनगर मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के बाबू के पद पर पदस्थ मनोज कुमार एक्का उम्र44वर्ष जो लगभग 15 सालों से बाबू के पद पर पदस्थ थे। मूलतः अम्बा पारा जशपुर जिले के निवाशी थे 25 दिसंबर को क्रिसमस त्यौहार मनाने के लिए रात्रि घर से बाहर 8 बजे निकले थे।लेकिन दुबारा लॉट कर घर वापस नहीं आये।15 दिन में शिवनगर गांव में ही एक पुराने कुएं में कल लाश तैरती हुई मिली जिससे गांव में सनसनी फैल गई है।तारा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम पश्चात लाश परिजनों को सौप दिया है।एफएसल जांच के लिए भेजा गया है।चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने बताया है कि जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।



















