बसंत यादव अंबिकापुर/डांडगांव। उदयपुर विकास खंड के वन क्षेत्र के ग्राम सितकालो की घटना, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर करते समय रास्ते में हुई मौत, गांव में दहशत जिले के उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सितकालो में बुधवार सुबह जंगली भालू ने एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के सहयोग से पहुंचाया गया था अस्पताल।
जैसे ही घटना की जानकारी वन विभाग को लगी तो विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के आमला को भेज कर गंभीर रूप से घायल को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालीन ईलाज के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया था जहां रायपुर रेफर कर दिया गया 12 अगस्त के भोर में कटघोरा के पास घायल चैतु राम कि मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सितकालो निवासी 55 वर्षीय चैतू राम बुधवार सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मवेशी और बकरियां चराने गए थे। जंगल में वे खुखड़ी (मशरूम) खोजने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला बोल दिया। भालू ने उनके सिर, कंधे और पीठ को बुरी तरह नोच डाला।
भालू से बचने के लिए चैतू राम ने लगातार संघर्ष किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे किसी तरह हिम्मत जुटाकर गांव की ओर चलते हुए पहुंचे। कुछ दूर पर मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और मदद के लिए आगे आए। परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच चैतू राम बेहोश हो गए।
उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर किया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
**गांव में फैली दहशत**
भालू के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर से सितकालो गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है। खुखड़ी और पुटू बिनने के लिए लोग अक्सर जंगल जाते हैं, जिससे भालू के हमले का खतरा बढ़ रहा है।
यह घटना वन्यजीवों और मानव संघर्ष की एक और मिसाल बन गई है। प्रशासन और वन विभाग से ग्रामीण सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
मृतक के परिवार को तत्कालिक 25 हजार सहायता राशि दिया गया है। कुल 5 लाख 75 हजार रुपए पुरी रिपोर्ट आने के बाद शेष राशि मृतक के परिवार को भुगतान शीघ्र किए जायेगा विभाग द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल ईलाज हेतु लाया गया था।
फेंकू चौबे
वन परिक्षेत्र अधिकारी उदयपुर



















