*शासकीय हाई स्कूल फुलचुही के स्काउट्स और गाइड्स ने देश के सैनिकों के लिए भेजी राखी*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*शासकीय हाई स्कूल फुलचुही के स्काउट्स और गाइड्स ने देश के सैनिकों के लिए भेजी राखी*

 




डांडगांव। शासकीय हाई स्कूल फुलचुही विकासखंड उदयपुर, में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओं द्वारा एक अनूठी और देशभक्ति से ओत-प्रोत पहल की गई। विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स ने "अनुशासन और सेवा भावना" के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए "एक राखी - देश के सैनिक के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया।इस विशेष अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने सीमा पर चौबीसों घंटे देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए अपने हाथों से और विशेष रूप से तैयार की गईं 75 राखियाँ एकत्रित कीं। इन राखियों को सम्मानपूर्वक सैनिकों तक पहुँचाने के लिए भेजा गया है।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम और रैली का आयोजन भी किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्काउट मास्टर विपिन बिहारी गहवई और विद्यालय के शिक्षक आर बी यादव ने कहा कि हमारे सैनिक परिवार से दूर रहकर त्योहारों पर भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके इस सर्वोच्च त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। इस पहल से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सत्य, सेवा और समर्पण की भावना सुदृढ़ होगी। जिनको विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला कार्यालय और वहां से देश के सैनिकों को समर्पित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स और गाइड्स गगन , भूपेंद्र, कविता,पुस्तिका,निशा, प्रियादास ,पूरे अनुशासन में अपनी यूनीफॉर्म में नजर आए। उन्होंने "सत्य सेवा - समर्पण - देश भक्ति" के नारों के साथ देश के वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान नीलिमा खलखो, रामेश्वर राठौर सहित सभी विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

"
"