*नेशनल हाईवे130 डाँड़गांव में दर्दनाक सड़क हादसा पिकप मलिक की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*नेशनल हाईवे130 डाँड़गांव में दर्दनाक सड़क हादसा पिकप मलिक की मौत।

 

0*कटर से काट कर वाहन मालिक को शव को निकाला गया बाहर*




बसंत यादव डाँड़ गांव। उदयपुर विकास खंड के नेशनल हाईवे मार्ग130 डाँड़ गांव प्रिंस डाबा के पास भोर करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा होने पर पिकप में सवार वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई वाहन क्रमांक सीजी04 Q N5108 साला जीजा पिकप वाहन में आम लोड़ कर रायपुर से छपरा बिहार जा रहे थे।वाहन चालक जीजा गुलाब मोहम्मद चला रहा था।जबकि वाहन मालिक मृतक खुशी अली 30वर्ष निवासी बिहार जो वाहन चालक का साला लगता था।मृतक अपने मामा के घर रायपुर में रहकर पिकप चलवाने का कार्य करता था।जैसे ही वाहन हाईवे डाँड़ गांव पहुँची ओभर टेक करने के चक्कर में कोई अज्ञात वाहन से जबरजस्त टक्कर हो गई जिससे खलासी साईड में बैठे वाहन मालिक एवं मृतक खुशी अली गाड़ी के बॉडी में पुरी तरह से चिपक गया।जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही वाहन चालक गुलाब मोहम्मद को भी हलकी चोटे लगी घटना की सूचना तत्काल उदयपुर थाने को दी गई उदयपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में लगी रही लेकिन हादसा इतना भयानक था कि मृतक के डेट बॉडी को ग्रेनडर कटर से काट कर काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है।मर्ग कायम कर आगे की विवेचना उदयपुर पुलिस कर रही है।

"
"