*तेज आंधी तूफान बारिश से दर्जनो गांवो में जनजीवन प्रभावित व्यस्त।कई पेड़ ,शेड का मकान, बिजली पोल तार।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*तेज आंधी तूफान बारिश से दर्जनो गांवो में जनजीवन प्रभावित व्यस्त।कई पेड़ ,शेड का मकान, बिजली पोल तार।*



बसंत यादव डाँड़ गांव। उदयपुर विकास खंड के गुमगा, डाँड़ गांव, परसा, साल्हि,बासेन, घाटबर्रा सहित दर्जनों गांवों में दोपहर बाद करीब 4बजे अचानक बिजली चमक के साथ काफी तेज तूफान एवं बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।गांव में रास्ते में बड़े बड़े पेड़ तेज हवा के कारण उखड़ कर गिरे हुए हैं कई शेड के मकान भी छतिग्रस्त हए हैं।लगभग आधे घंटे से भी ज्यादा तेज तूफान का कहर बरपाया है। जिस कारण परसा ,साल्हिकोटरबुड़ा गुमगा मार्ग मे पेड़ गिरने के कारण आवागमन बाधित हुआ है।



तार टूटने एंव खम्भे गिरने के कारण पुरी तरह छाया अंधेरा।


तेज तूफान के कारण जगह जगह तार एवं बिजली खम्भे में पेड़ गिरने के कारण दर्जनों गांवों में पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है।जिससे लोग परेशान हैं।बिजली विभाग सुधार कार्य में लगा है।


आम के फसल को भारी नुकसान।


इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में आम के फसल का बंफर उत्पादन हुआ था लेकिन तेज तूफान के कारण पूरी तरह से चौपट हो गया है।इसके अलावा सब्जी के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

"
"