*सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027 तथा नवपदस्थ कलेक्टर के संक्षिप्त परिचय को लेकर कलेक्ट्रेट में रखी गयी पत्रकार वार्ता*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027 तथा नवपदस्थ कलेक्टर के संक्षिप्त परिचय को लेकर कलेक्ट्रेट में रखी गयी पत्रकार वार्ता*

 

0*सुशासन तिहार 2026 एवं जनगणना 2027 की अद्यतन स्थिति से कराया अवगत*


0*कलेक्टर ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क एवं जनकेन्द्रित मूलभूत आवश्यकताओं को बताया प्राथमिकता*




सूरजपुर। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027 तथा पत्रकारो से संक्षिप्त परिचय को लेकर जिले के पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

               पत्रकार वार्ता में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों तथा क्षेत्रवासियों से प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके साथ ही आम नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजनाओं से भी पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया गया।



                   पत्रकार वार्ता में जनगणना 2027 की अद्यतन स्थिति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। बताया गया कि 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में अवगत कराया गया कि सूरजपुर जिले में कुल 1505 प्रगणक (रिजर्व सहित) तथा 269 पर्यवेक्षक (रिजर्व सहित) नियुक्त किए गए हैं। जिले में निर्धारित कुल 1433 जनगणना ब्लॉकों में से अब तक 246 जनगणना ब्लॉकों में गणना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष ब्लॉकों में कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं।



                  पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं का परिचय देने के साथ-साथ उपस्थित पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी परिचय प्राप्त किया तथा उनके अनुभवों को सुना। उन्होंने सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027 तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जिले के आम नागरिकों तक प्रभावी प्रचार-प्रसार करने में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है तथा शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पहुँचाने में इसकी अहम भूमिका है।

                   कलेक्टर श्रीमती जमील ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क तथा जनकेन्द्रित अन्य मूलभूत आवश्यकताएं उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा बुनियादी सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इस दिशा में जिला प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

"
"