0*मृतक का बहन के ननद से था प्रेम संबंध।
0*दोनों एक ही समुदाय के थे युवक युवती।
बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगांव में 3 मई को भोर करीब तीन बजे युवक युवती प्रेमी प्रेमिका एक ही रस्सी के सहारे गांव के नंदी किनारे खेत में बबूल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए। मृतक किशन दास उम्र 23 वर्ष ग्राम पंचायत सरगवा थाना उदयपुर वही मृतिका अंजलि दास उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत रघुनाथपुर थाना प्रेमनगर दोनों का लम्बे समय से प्रेम संबंध था।दोनों एक ही जाती से थे जो आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों घर के परिवार इससे राजी नहीं थे ।मृतक की प्रेमिका उसके बहन की ननद थी।लगभग दो माह से मृतक अपने बहन के घर रघुनाथ पुर में रहकर काम करता था। घटना के दिन की मृतक अपने बहन के घर से अपने घर सरगवा आया हुआ था लेकिन मृतिका भी रात में अचानक प्रेमनगर रघुनाथपुर से कब अपने प्रेमी के पास पहुँची घर वालों को भनक तक नहीं लगी।और रात में घर से दूर नदी किनारे खेत में बबूल के पेड़ में दोनों एक ही रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिए घटना करीब 3बजे भोर3 जून में रात का है।अभी तक घटना के संबंध में कोई सुसाइड नोट नही मिला है और न ही ठोस वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। सुबह गांव वाले पेड़ पर लटकती लाश को पहचान कर परिजनों को सूचना दिए परिजनों के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर उदयपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवा कर दोनों लाशों को परिजनों को सौप दिया है आगे की कार्यवाही उदयपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा है।



















