0*सर्व यादव समाज ने कलेक्टर सरगुजा को सौपा ज्ञापन*
बसंत यादव
डाँड़गांव । सर्व यादव समाज सरगुजा इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के आह्वान पर यादव जी की लव स्टोरी काल्पनिक फिल्म को रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया है।इस विषय को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ सहित भारत में यादव समाज में जबरजस्त रोस व्याप्त है। सरगुजा सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष एंव जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने बताया है कि यादव जी की लव स्टोरी काल्पनिक फिल्म में गैर कॉम के लड़के लड़की की लव स्टोरी फिल्म निर्माता अंकिता भंडारा एंव संदीप तोमर के द्वारा बनाया गया है।जिसमें पूरे समाज की छवि खराब किया जा रहा है जिसे यादव समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । फिल्म पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया है अगर तत्काल फिल्म रिलीज पर रोक नहीं लगाया जाता है तो समाज देश व्यापी उग्र आंदोलन करेगा।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से देवनारायण यादव, डॉ लाल चंद यादव, अमृत यादव गणेश यादव ,संतोष यादव ,बसंत यादव,रामपुकार यादव, बाली चरण यादव, जयपाल यादव,जितेंद्र यादव, महेश्वर यादव, पुखराज यादव, सतेंद्र यादव, होना चरण यादव सहित सैकड़ो के संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



















