0*बाल बाल बचे दुकान संचालक, लाखों का नुकसान*
बसंत यादव
डाँड़गांव। नेशनल हाईवे 130 अम्बिकापुर बिलासपुर मार्ग गुमगा में गत रात्रि करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।बिलासपुर की ओर से टमाटर लोड कर पिकप क्रमांक सीजी 15 डीएच 0642 आ रही थी रात करीब 1 बजे ड्राइवर को नींद लगने के कारण पिकप वाहन को सड़क के दूसरे साइड काफी स्पीड में मोड़ दिया जिस कारण पीछे से दूसरे वाहन के द्वारा टक्कर मारने से नेशनल हाईवे किनारे श्री राम जायसवाल का किराना, फल एव सब्जी का दुकान ठेला था। टमाटर लोड पिकप ठेले को तोड़ते हुए समान छतिग्रस्त कर सामने पलट गई। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई रात में ही लोग घटना स्थल पर पहुँच कर राहत बचाव कार्य किये। इस दुर्घटना से ठेले संचालक का लाखों रुपये का समान एंव ठेले का दीवाल छतिग्रस्त हुआ है।
बाल बाल बचा संचालक
ठेला संचालक रात को भी अपने दुकान में सोता था लेकिन घटना के समय अपने घर में परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।दुकान संचालक बाल बाल बचा।दुकान संचालक ने वाहन स्वामी से नुकसान के भरपाई की मांग की है।



















