डाँड़गांव। जिला खनिज न्यास संस्थान मद से 15 लाख राशि शा०. उ०. मा.वि.खम्हरिया में प्रार्थना सेड हेतु स्वीकृत हुआ है
उदयपुर विकास खंड के हायर सेकंडरी स्कूल में लंबे समय से प्राथनाशेड निर्माण की मांग की जा रही थी छेत्रिय विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर ग्रामीणों के मांग को देखते हुए 15 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण की सुकृति प्रदान की गई है। जहाँ विधायक परिवार एंव पलकों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।अब ठंडा गर्मी बरसात के दिनों में सैकड़ों कि छात्रों को प्रेयर करने एवं संस्कृति कार्यक्रम के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जिसका भूमिपूजन ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती झुलकुंवर पैकरा सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद पैकरा,सचिव रामबिलास यादव ,जनपद सदस्य श्रीमती रेवति यादव प्राचार्य सुनिल कुमार सिंह व्याख्याता, जैसवाल सिंह सोरी , गोविन्द सिंह, विजय यादव, श्रीमती सुमन यादव, जयप्रकाश सोनवानी श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती सोनामति, श्रीमती बुधियारो, देवत, अवधेश यादव, सियम्बर, चंद्रिका, जगदीश, जितेन्द्र व कौशल नाथ तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण से भूमि पूजन किया गया। ग्राम पंचायत भदवाही सरपंच व सभी प्रतिनिधियों ने स्कूल का आंकलन किया। सरपंच, जनपद सदस्य व सभी प्रतिनिधियों का शा. उ०. मां. वि. खम्हरिया के प्राचार्य व स्टाप के द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। स्कूल के प्राचार्य के द्वारा प्रतिनिधियों को समय-समय पर आने का अनुरोध किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को सरपंच व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आशिर्वाद दिया और सभी के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीये।



















