0*वर्ष 2025 मे हाई स्कूल टापटेन में सम्मिलित हो कर जिले का किया था नाम रोशन*
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में लोक भवन में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये 2024 और 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछडी जनजाति के टॉप 10 का किया गया सम्मानित! लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें वर्ष 2024-2025 में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया! वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों को भी पुरस्क किया गया! वर्ष 2025 मे हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में टापटेन में सम्मिलित शासकीय आवासीय प्रयास हाई स्कूल जशपुर में अध्ययनरत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर से आयुश साहू, पिता-कृष्णा साहू माता- कमला साहू, ने छ.ग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में 9 वा स्थान ला कर दो जिले का नाम रोशन किया था, जिसका कल मां. राज्यपाल महोदय द्वारा प्रस्सती पत्र व 150 लाख रुपए से सम्मानित किया गया!



















