*सभी पंजीकृत किसानों का एक एक दाना खरीदा जायेगा। : रामकिशुन।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*सभी पंजीकृत किसानों का एक एक दाना खरीदा जायेगा। : रामकिशुन।*

 

0*धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से रूबरू हुए अध्यक्ष*


0*किसानों को कोई दिक्कत ना हो ये संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है*



बसंत यादव 

डाँड़गांव। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर दौरों पर पहुंचे हुए थे।जहाँ उदयपुर एंव डाँड़गांव धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों सेरूबरू हुए उन्होंने किसानों से पूछा धान बेचने में कोई दिक्कत हो रही होगी तो किसान बताए जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी लेकिन सभी उपस्थित किसानों ने अध्यक्ष से कहा कि धान खरीदी में कोई दिक्कत नहीं आ रही है जिस पर प्रबंधक के लिए ताली बजाकर कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित कर कहा है कि सभी पंजीकृत किसानों का एक एक दाना खरीदा जायेगा कोई भी किसान धान बेचने से वंचित नहीं होगा क्योंकि ये विष्णु देव साय एंव मोदी जी की सरकार है ।सरकार दृढ़ संकल्पित हैं गांव प्रदेश ,देश का किसान आगे बढे किसान देश का अन्न दाता हैं।भाजपा की सरकार 31 सौ रुपये किवंटल धान खरीद रही।ताकि किसानों के अन्न का सीधा लाभ मिल सके।31जनवरी तक धान खरीदने का समय है लेकिन आवश्यकता पड़ी तो समय और बढ़ाया जा सकता है।सरकार किसानों को दिक्कत ना हो इसके लिए ऑनलाइन टोकन घर बैठे काटने की व्यवस्था की है। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी इसके जिम्मेदार होंगे।


शीघ्र होगा धान का उठाव


एक महीने से भी अधिक समय हो गया है लेकिन आज तक एक भी समिति में धान का उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधकों को दिक्कत आ रही है।जिस पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर हो चुका है अब शीघ्र सभी समिति का धान का उठाव किया जायेगा।उठाव के सम्बंध में कोई दिक्कत नहीं आएगी वही जरूरत पड़ी तो धान खरीदी का लिमिट भी बढ़ाया जायेगा।


डाँड़गांव समिति के लिए नया भवन बनाने की मांग


डाँड़गांव सहकारी समिति काफी पुराना एंव जर्जर होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत होती है जिस पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने कहा है कि नया भवन निर्माण हेतु प्रयास किया जायेगा। आवश्यकता अनुसार किसानों को समय पर पैसा मिले इसकी भी जानकारी ली गई। किसी किसान को कोई दिक्कत हो तो सीधे मेरे से सम्पर्क कर सकते हैं मै भी किसान का बेटा हु और किसानों का दुख दर्द समझता हूं। समिति के कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने हेतु चर्चा की।


इस अवसर पर अजीत सिंह जिला सहकारी बैंक के अधिकारी, विक्की गुप्ता सखा प्रबंधक उदयपुर ,बसंत यादव ,परमेश्वर प्रजापति, बुधराम सिंह, महबूब हैदर, सुरेंद्र प्रसाद, कृषणा सिंह, ब्रिज राज यादव नार सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

"
"