सूरजपुर। सूरजपुर सर्किट हाउस में जिले के जायसवाल समाज का बैठक आहूत किया गया, बैठक में सूरजपुर जिले के सभी विकासखण्डो से जायसवाल समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित हुए,
बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र जायसवाल प्रेमनगर को जिला अध्यक्ष चुना गया,जायसवाल समाज के उत्थान के लिए सभी विकास खण्डो से प्रभारी भी बनाया गया, जिसमें प्रतापपुर से नवीन जायसवाल व शिव शंकर जायसवाल, सूरजपुर से रामानंद जायसवाल एवं सत्यनारायण जायसवाल, भैयाथान से विनय जायसवाल, आशीष जायसवाल, एवं सुरेश जायसवाल, रामानुजनगर से अशोक जायसवाल एवं महेश जायसवाल, प्रेमनगर से संतोष जायसवाल एवं मिथलेश जायसवाल, बिहारपुर से लल्लू जायसवाल एवं रामपाल जायसवाल, ओड़गी से दिवाकर जायसवाल एवं रामदास जायसवाल को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है,और जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारीयो को मिलकर सभी विकास खण्डो में समाज के उत्थान के लिए बैठक आयोजित करने को कहा गया,
इस दौरान वीरेंद्र जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे पूर्वज पहले राजाओं के वंशज थे लेकिन आज हम लोगों में एकता और मतभेद होने के कारण हम बिखर कर रह गए हैं, उन्होंने राजनीति से हटकर समाज के हित में कार्य करने को कहा,
संबोधन की अगली कड़ी में शशि भूषण जायसवाल रामानंद जायसवाल सत्यनारायण जायसवाल नवीन जायसवाल, अशोक जायसवाल ने भी अपने उद्बोधन में कहा की हम संगठित होंगे तभी हम समाज के लिए कार्य कर सकेंगे अतः इसके लिए कार्यकारिणी का गठन हो और सभी विकासखण्डो में बैठक आयोजित कर जायसवाल समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाए,
बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की सहमति प्रदान की, आज के इस बैठक में, शिवशंकर जायसवाल, डॉ. निलेश जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, मनोज जायसवाल,आशीष जायसवाल,महेश जयसवाल, आनंदपाल जायसवाल,राहुल जायसवाल, रमेश जायसवाल,विनय जायसवाल,लल्लू जायसवाल,विवेक जायसवाल,संतोष जायसवाल,अशोक जायसवाल,रामसूरत जायसवाल,राजेश जायसवाल, अमन जयसवाल,गणेश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल,प्रेम जयसवाल, शिव शंकर जायसवाल सुशील राय,संतोष जायसवाल, सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विनय जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन राकेश जायसवाल ने किया।





















