पूरे दुनिया में एक मात्र देश भारत है जिसे भारत माता का दर्जा दिया गया है। : अभय राम

ब्रेकिंग न्यूज़ :

पूरे दुनिया में एक मात्र देश भारत है जिसे भारत माता का दर्जा दिया गया है। : अभय राम

 


0*डाँड़गांव में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन*





बसंत यादव 

डाँड़गांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हायरसेकंडरी स्कूल डाँड़गांव ग्राउंड में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया।जहाँ भव्य सोभा यात्रा के साथ हजारो महिला पुरुष हिंदुओ ने हिंदू सम्मेलन में भाग लिया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभय राम ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे दुनिया में भारत देश ऐसा है जहाँ भारत को राष्ट्र माता के रूप में माना जाता है और भारत माता का जयकारा लगाया जाता है एक माता जो जन्म देती है और दूसरी माता जिसके गोद में हम पलते बढ़ते हैं वह भारत माता हैं। भारत दुनिया का सबसे महान देश है।विभिन्न संस्कृति होने के बाद भी विभिन्नता में एकता भारत की विशेषता है।यहाँ महान विचार स्वामी विवेकानंद, के साथ सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य वीरो की यह भारत भूमि हैं ।यहाँ सनातन संस्कृति एंव परंपरा आज भी विद्यमान है।पूरी दुनिया में भारत के सनातन संस्कृति का बखान होता है।यह कृष्ण ,सुदामा ,राम की भूमि हैं।आप सब हिंदू सौभाग्य की विषय है कि हम सब हिंदू समाज में पैदा हुए हैं। आज कुछ खंड कारित लोग हिन्दुओ को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।हम सब प्रकृति के उपासक हैं सूर्य, चंद्रमा, हिमालय पर्वत ,गंगा, जमुना, नीम, पीपल आदि अनेक प्रकृति की पूजा हिंदू करता है।

वहीं जिला सह संघचालक देवनारायण यादव ने भी हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित कर कहा सभी हिन्दू हिन्दू हम सब भाई भाई हैं।भले रहन सहन भेश भूषा अलग अलग है लेकिन हम सब हिंदू हैं सनातन धर्म मानने वाले हैं दुनिया में सबसे पहले सनातन धर्म आया जिसके हम सब अनुवाई हैं।अपने धर्म, संस्कृति की रक्षा आप सबकी जिम्मेदारी है आज जो हिंदुओ का मत खण्डित कर तेजी से धर्मान्तरण हो रहा है उस पर आप सभी हिंदुओ की जबाबदारी हैं कि कोई भी हिंदू ना भटके।इसके अलावा अन्य कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।अभी आगामी दिनों में उदयपुर विकास खंड के हर मंडल में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर हेमंत नाग विभाग प्रचारक, रामप्रसाद गुप्ता कुटुंब प्रमुख, कृपा संकर शुक्ला, गेरे राम, रन साय, आनंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन सांधे, दुर्गेश सांधे, कोमल चंद जायसवाल, महेश मरावी,, मोहन सिंह, प्रधान सिंह, बसंत यादव , अखण्ड विधायक सिंह, राधा रवि, जिया लाल, दीपक सिंघल बुध मोहन सिंह, विशाल सिंह, अजित राजवाड़े, ब्रिज राज यादव , शिवसंकर पैकरा, दुमलेश्वर पैकरा, लखन राजवाड़े राहुल जायसवाल, करम साय महेश विश्कर्मा , दुष्यंत सिंह ,सहित भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

"
"