*पति पत्नी का पैर धो कर कराया घर वापसी,वन क्षेत्र में चल रहा है धर्मांतरण का खेल,विशाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ वन क्षेत्र पटकुरा में आयोजन।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*पति पत्नी का पैर धो कर कराया घर वापसी,वन क्षेत्र में चल रहा है धर्मांतरण का खेल,विशाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ वन क्षेत्र पटकुरा में आयोजन।*

 




बसंत यादव 

डांड गांव। उदयपुर एंव लखनपुर विकास खंड के वन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भोले भाले गरीब तबके के लोगों का तेजी से धर्मांतरण हो रहा है।जिसका हिन्दू संगठनों के द्वारा लगातार विरोध एंव जागरूकता अभियान चलाया जा रहे ताकि सनातन धर्म एंव संस्कृति बनी रहे।सबसे ज्यादा प्रभाव उदयपुर विकास खंड के कुदरत बसवार, सायर, कुंडेवा, भकुरमा, मरैया, मंत्रीगा सहित आसपास के वन क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल चल रहा है।इसके अलावा लखनपुर ब्लाक के पटकुरा ,अरगोती, बिनिया ,जीविलिया, राई डाँड़, जमदरा सहित अन्य कई वन क्षेत्र में धर्मांतरण हो रहा है।

संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर हर वन क्षेत्र मंडल वार विशाल हिन्दू सम्मेलन का लगातर आयोजन पहली बार हो रहा है जहाँ सनातन धर्म संस्कृति को बचाये रखने के लिए लगातर जोर दिया जा रहा है।एवं धर्मांतरण का विरोध कर जागरूकता अभियान लोग लालच से बचने की सलाह वन क्षेत्र के ग्रामीणों को दिया जा रहा है।विगत दिन हुए पटकुरा में विशाल हिन्दू सम्मेलन में पति पत्नी का पैर धौकर पूजा अर्चना कर संघ परिवार के लोगों ने घर वापसी कराया है और आगे की बड़े रूप में इन वन क्षेत्र में घर वापसी कार्यक्रम का ऐलान किया है।

आज विशाल हिंदू सम्मेलन और घर वापसी कार्यक्रम ग्राम पटकुरा में विगत दिन संपन्न हुआ , जिसमे विशाल ग्रामजनों और सभी समाजों के मुखियाओं सहित दूर दूर से आए आम जनों , माताओं बहनों का विशाल जनशैलाब उपस्थित रहा ।।। सम्मेलन में लखनपुर खंड संघचालक डॉ रविभूषण पाण्डेय ने अपने उदबोधन में सभी हिन्दुओं को न बँटकर सामाजिक समरसता से एक होकर अपनी संख्या बचाने पर जोर दिया और कहा की हिंदू समाज अगर समय रहते न चेता तो धर्म के साथ समाज का विनाश निश्चित है ।।साथ में क्रिसमस पर्व को दरकिनार कर तुलसी पूजन पर जोर देकर धर्म , संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया ।

 खंड कार्यवाह यतेंद्र पाण्डेय ने कहा कि इतने समृद्ध विरासत के वावजूद अगर संगठित नहीं है तो गलती हमारी है की हम दासता से निकलकर मानसिक दासता से जकड़े हुए है ।।। सम्मेलन में ग्राम पटकुरा के ही चंदन राम पिता चमरू और उसकी धर्मपत्नी का हिंदू धर्म में पुनः घर वापसी हुई जिसे माननीय संघचालक और खंड कार्यवाह ने बकायेदा पैर पखार कर पूजा अर्चना के पश्चात घर वापसी कराया । एक हिंदू की घर वापसी हिंदू समाज की मजबूती इसी सोच से आगे भी घर वापसी का कार्यक्रम अनवरत रहेगा ऐसा विश्वास देखने को मिला ।

कार्यक्रम में बिहारीलाल उराव , सोनसाए सरपंच ,अजय सोनी , भोला यादव ,रितेश गुप्ता , बृजलाल साहू , चुन्दु लाल ,सुधीर गुप्ता , पंडित अमितेश,भोला यादव ,संजीव सिंह सरपंच का सहयोग रहा ।

"
"