*नगर के पंचदेव बस्ती में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन संपन्न।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*नगर के पंचदेव बस्ती में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन संपन्न।*

 


सूरजपुर। हिंदू जन जागरण समिति पंचदेव बस्ती के द्वारा हिंदू महासम्मेलन का आयोजन दुर्गा पंडाल सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता स्थापित हो इस हेतु किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता की पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह विजय शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष की उपलक्ष्य में समाज के द्वारा हिंदू महासम्मेलन का आयोजन हिंदू समाज में समरसता का भाव प्रकट करने, भेद, भिन्नता को समाप्त करने और अपनी संस्कृति, परंपरा के प्रति गौरवान्वित अनुभव करें, इस प्रकार के आयोजन देश के प्रत्येक मंडल, नगर बस्ती पर देखने को मिल रहा है, हिंदू धर्म जिसे हम सनातन धर्म के नाम से जानते हैं, जब से सृष्टि का जन्म हुआ है और जो संस्कृति इस सृष्टि में प्रथम रूप में आई वह हिंदू संस्कृति सनातन संस्कृति के रूप में हम समझ सकते हैं क्योंकि सबसे पुरातन संस्कृति सनातन संस्कृति जिसका आदि है ना अंत, जो संस्कृति है वह सनातन- हिंदू संस्कृति ही है। हिंदू समाज को सारे भेद भूलकर मूल हिंदुत्व की भावना को जीवन में धारण करना होगा। पंच परिवर्तन के पांच बिंदु सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध को समाज अपने जीवन में आत्मसात करें, भारत का जन-जन पंच परिवर्तन के बिंदुओं को धारण करेगा तो भारत अपने गौरव को पुनः प्राप्त कर विश्व गुरु के स्थान को प्राप्त करेगा। मातृशक्ति के रूप मे उपस्थित डॉ शिवांजलि सिंह ने परिवार में संस्कार स्थापित हो, परिवार में संयुक्त भाव हो, परिवार को जोड़ने हेतु छोटा-छोटा प्रयास हमारा हो भोजन, भजन किसी कारणवश व्यस्तता के नियमित नहीं हो रहा है तो कम से कम सप्ताह में एक बार पूरा परिवार एक साथ भोजन, भजन करें क्योंकि परिवार चरित्रवान होगा तो हमारा देश भी मजबूत और ताकतवर होगा। कार्यक्रम के अतिथि संत श्री स्वामी पुरी जी महाराज अपने वक्तव्य अपनी संस्कृति का सम्मान अपने बड़ों के सम्मान के बराबर है, हम सभी भारत माता की संतान है, इस प्रकार हमारे सभी भेद भिन्नता समाप्त हो जाते हैं और हम सभी एक हैं। नन्ही बच्ची सुश्री श्रेजल गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चलाए गए पंच परिवर्तन को संक्षिप्त में क्रमशः जानकारी दी, और समाज इसे स्वयं में धारण करें। 

कार्यक्रम में सभी समाज के प्रमुखो का समिति ने आमंत्रित कर साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें जनजाति समाज से अकालु सिंह , नाई समाज से संतोष ठाकुर , धोबी समाज लाल बाबू रजक , यादव समाज से रामदेव यादव , कुशवाहा समाज से रामकुमार कुशवाहा, साहू समाज से जोखन लाल साहु , देवांगन समाज से परशुराम देवांगन , राजवाडे समाज से नानराम राजवाड़े विश्वकर्मा समाज से नारद विश्वकर्मा , सोनी समाज से विक्रम सोनी , हलवाई समाज से गणेश गुप्ता , जायसवाल समाज से डॉ. प्रकाश जयसवाल , सौंडिक समाज से एच.एन. गुप्ता , कसेरा समाज से ज्वाला प्रसाद गुप्ता , कहार समाज से कमलेश कोसरिया , अग्रवाल समाज से वेद प्रकाश बंसल , ब्राह्मण समाज से राम बिलास शर्मा एवं अन्य समाज के लोग भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़िया गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कर्मा लोक नृत्य एवं सुआ लोक नृत्य के अलग-अलग दल ने अपना जोरदार प्रदर्शन किया जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा अंतिम में इन्हें सम्मान हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया ,आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सयोजक पवन मित्तल ने किया मंच संचालन वीरेंद्र साहू ने किया। समिति ने महाभंडारे का भी आयोजन किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के सहसंयोजक दिनेश गुप्ता , बजरंग जैन , अंकुर तिवारी, मुकेश गर्ग, शैलेश गोयल , भोला शंकर साहू , अंकित कोशरिया , प्रदीप देवांगन, आकाश राजपूत अजय सिंह, बजरंग राजवाड़े एवं अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में रहे।

"
"