डाँड़गोइहा ठाकुर धाम में पूजा अर्चना के साथ हुआ सरगुजा जिले के सबसे पहले दशहरे की शुरुआत

ब्रेकिंग न्यूज़ :

डाँड़गोइहा ठाकुर धाम में पूजा अर्चना के साथ हुआ सरगुजा जिले के सबसे पहले दशहरे की शुरुआत

 


हजारो श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मांगी मन्नत, दर्जनों बकरो की चढ़ी बली




बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड के डाँड़ गांव सहित सरगुजा जिले के ख्याति प्राप्त देव धाम डाँड़ गोइहा ठाकुर धाम में रियायत काल से ही कुँवार मास के पंचमी तिथि को ठाकुर देव धाम में धूम धाम से पूजा अर्चना के साथ सरगुजा जिले का सबसे पहले दशहरे मेले का आगाज डाँड़गोइहा ठाकुर देव धाम से होता है। जहाँ प्रति वर्ष अपने मन्नत मांगने पूजा अर्चना के लिए जिले सहित प्रदेश के कोने कोने से हजारों लोग आते हैं मन्नत पूरी होने पर बकरों की बली भी ठाकुर देव धाम में चढ़ाया जाता है। ठाकुर देव धाम में आस पास सहित जिले से आये कर्मा नृत्य के कलाकारों महिला एवं पुरुषों द्वारा ठाकुर देव को प्रसन्न करने के लिए पूरी रात मादर झाँझ, डोल नगाड़े के थाप पर नृत्य होता है सुबह भोर में हजारो लोगों मन्नत मांग कर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। ठाकुर देव धाम की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर कोई संकट या दुख में रहते हैं तो मथता टेकते उनका संकट दूर हो जाता है। इसके अलावा लगभग 3 किलोमीटर दूरी देव धाम में शानदार दशहरे मेले का आयोजन।होता है जहाँ हजारो दुकानदार अपनी दुकान मेले में लगाते है। पूजा से एक सप्ताह पूर्व से डाँड़गांव सहित आस पास के गांवों में घरों की लिपाई पोताई साफ सफाई कर ठाकुर देव पूजा के आगमन से पूर्व तैयारी करते हैं।



हर रोज भी होता है पूजा।


ठाकुर देव धाम में बैगा के द्वारा प्रति दिन पूजा होता है जहाँ अपना सुख दुख लेकर भारी संख्या में लोग माथा टेकने यहाँ आते हैं लेकिन साल में एक बार विषय पूजा पंचमी , छठमी को होता है।वैसे पूरे साल प्रति दिन होते रहता है।आज के बाद जिला मुख्यालय पैलेस सरगुजा सहित जिले के अन्य गांवों ब्लाकों में दशहरा, मेले का आयोजन अब शुरू होगा।



वाहन स्टेण्ड के कर्मचारी से मार पिट कर पैसे की लूट।


मेले में आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए ग्राम पंचायत एवं समिति द्वारा कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन बोर में अज्ञात लोगों द्वारा एक कर्मचारी से मार पिटाई कर वसूली की बड़ी रकम लेकर फरार हो गए हैं।युवक बुतरू को सर पर तीन टाके लगे हैं।वहीं एक मोटरसाइकिल भी मेले से चोरी की जानकारी मिली है।


पुरी रात पुलिस की थी चाक चौबंद व्यवस्था।



उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पूजा एवं मेले स्थान पर तैनात रही ताकि कानून व्यवस्था बना रहे और कोई वारदात ना हो।


"
"