*श्रीमती शशि शर्मा, प्रिया सिंह और डॉ. सुनील कुमार को ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*श्रीमती शशि शर्मा, प्रिया सिंह और डॉ. सुनील कुमार को ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया*

 


बसंत यादव डांड गांव। नेशनल एंटी करप्शन कमीशन (NACC India) द्वारा ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ (राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार) से श्रीमती शशि शर्मा प्रधान पाठक प्रा शाला भदवाही वि ख उदयपुर सरगुजा ,श्रीमती प्रिया सिंह प्रा शाला मोहनपु वि ख अंबिकापुर ,डॉ सुनील कुमार यादव शिक्षक मा शाला पेंडरखी वि ख उदयपुर सरगुजा को सम्मानित किया गया।

प्रमाणपत्र के अनुसार, यह सम्मान मानवता, समाज और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान-पत्र में मानवता को बढ़ावा देने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की गई है।

यह पुरस्कार समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान और जनकल्याण के कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।इस अवसर पर शाला के स्टाफ ,खंड शिक्षा अधिकारी और समस्त परिजनों ने शुभकामनाएं दी है।


"
"