सेवा निवृत्त प्रधान पाठक का विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

सेवा निवृत्त प्रधान पाठक का विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।

 




डांडगांव। उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत परसा में पदस्थ प्रधान पाठक अमरनाथ महंत के सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय परिवार एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने स्वागत कर उनका सम्मान किया। वे उदयपुर विकास खंड के ही निवासी है बड़ा शोभायात्रा का विषय है कि आज अपने गृह ब्लॉक से सेवा निवृत्त हो रहे हैं।विकास खंड सहित अन्य जगहों पर लगभग 40साल से भी अधिक समय से बेहद ही ईमानदारी एवं लगन से बच्चों को ज्ञान देकर शिक्षा का अलख जगा रहे थे। प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के सैकड़ों बच्चों को अपने सेवा काल में शिक्षा दे चुके हैं इनका कार्यकाल बेदाग रहा जो आज के शिक्षको के लिए प्रेरणा दायक रहेगा। इनका योग दान शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युजय पांडेय ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की इनके कार्यों का बखान किया तथा जरूरत पड़ने पर आगे भी इनकी सेवा सहयोग ली जाएगी इनका शिक्षा के क्षेत्र में इनका बड़ा योगदान है जिसे विभाग हमेशा याद रखेगा।

उदयपुर वि ख के मा शाला परसा के प्रधान पाठक अमरनाथ महंत लंबी सेवा के बाद सेवा निवृत्त हुए विकास खंड के अलग अलग विद्यालय में सेवा साथ ही वि ख उदयपुर के सपोर्टिंग टीचर के रूप में विभिन्न गतिविधि खेलखुद आयोजन ,सर्विस बुक संधारण,सांस्कृतिक आयोजन में उनका हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा नए शिक्षकों को मदद ,विभिन्न नजानकारी देना ।इस कारण नए और पुराने में लोकप्रिय थे ।उनकी सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मृत्यंजय पांडे ने कार्यालय में उनका स्वागत कर नए पारी की शुभकामनाएं दी साथ ही उनके संपूर्ण स्व तत्वों का तुरंत भुगतान किया गया ।

"
"