*उदयपुर स्काईरिच एजुकेशन हा से स्कूल उदयपुर में नवनिर्वाचित *छात्र संसद का भव्य अलंकरण समारोह संपन्न*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*उदयपुर स्काईरिच एजुकेशन हा से स्कूल उदयपुर में नवनिर्वाचित *छात्र संसद का भव्य अलंकरण समारोह संपन्न*





डांडगांव। अनुशासन नेतृत्व और संकल्प के साथ छात्र पदाधिकारियों ने निष्ठा की शपथ ली क्षेत्र की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान स्काईरिच स्कूल में भव्य एवं गरिमा में शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता प्राचार्य शासकीय कन्या उ मा वि झिरमिटी अध्यक्ष जयपाल एक्का प्राचार्य शा बा उ मा वि उदयपुर विशिष्ट अतिथि देवनंदन सिंह, प्रबंधक श्याम चरण गुप्ता, परमेश्वर प्रजापति, उदरपाल राजवाड़े ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये अतिथियों का तिलक फल पुष्पगुच्छ से सम्मान पश्चात विद्यालय की नन्ही बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा शपथ ग्रहण केवल दायित्व ग्रहण करने का अवसर नहीं बल्कि चरित्र, कर्तव्य निष्ठा और नेतृत्व की एक नई यात्रा का आरंभ है यह नेतृत्व किसी पद का नहीं बल्कि उत्तरदायित्व का परिचायक है हमें विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद अनुशासित आचरण से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को और समृद्ध करेगी।

समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशिष्ट अतिथियों ने नव निर्वाचित बाल संसद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनका बैच एवं केसरिया पट्टिका से सम्मान किया गया।

 छात्रों ने पूर्ण निष्ठा, सत्य निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन करते हुए विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया 

समारोह के अध्यक्ष जयपाल एक्का ने कहा पद का सही अर्थ सेवा, अनुशासन ,सहयोग और आदर्श आचरण है दायित्व ग्रहण करना तथा दायित्व का स्वबोध होना उसके अनुसार ऐसा कार्य करना जिससे विद्यालय के अन्य भैया बहनों के लिए प्रेरणा बन सकें।

उक्त अवसर पर के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा यह केवल एक संकल्प नहीं अपितु विद्यालय के साथ-साथ समाज जीवन में उत्तम नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा अपने व्यक्तित्व के द्वारा आदर्श नेतृत्व की स्थापना करने का अवसर मिला 

प्रबंधक श्यामाचरण गुप्ता ने कहा आज आपको कुशल नेतृत्व की क्षमता विकसित करने तथा विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में अपनी सहभागिता समर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ है विद्यालय ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हम अपने नेतृत्व के माध्यम से छोटे-छोटे कार्य से विद्यालय विकास में सहयोग कर सकते हैं जो आगे चलकर समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बनता है आप सभी को बधाई

विशिष्ट अतिथि परमेश्वर प्रजापति ने कहा सच्चा नेतृत्व वही है जो सेवा संवेदनशीलता उत्तरदायित्व और अनुशासन के माध्यम से दूसरों को सही दिशा दिखाएं और सब चरित्र सदा आचरण सब व्यवहार तथा विद्यालय के प्रत्येक कार्य में उत्तम सहभागिता के लिए प्रेरित करें

कार्यक्रम कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र परिषद के अभिभावकगण, गणमान्य नागरिकों ,गायत्री परिवार के प्रमुखों की उपस्थिति उपस्थिति विशेष उल्लेखनी रही

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों की अहम भूमिका रही शपथ ग्रहण समारोह का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

"
"