स्काईरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य शाला प्रवेश उत्सव हुआ सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़ :

स्काईरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य शाला प्रवेश उत्सव हुआ सम्पन्न

 




डांडगांव। उदयपुर नगर के मध्य स्थित स्काईरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों (केजी-1 से कक्षा 12वीं तक) के लिए हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में शाला प्रवेश अभिनंदन एवं स्वागत उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्ष कल्पना भदोरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. आलम,क्रांति रावत, पूजनीय माता चंपा देवी जायसवाल, संस्था प्रमुख रामप्रसाद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई राम बंजारा एवं पत्रकार भरतलाल गुप्ता सहित अन्य अतिथियों का तिलक, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।


अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का रोली-तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया।

संस्था प्रमुख रामप्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्काईरिच विद्यालय शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार का त्रिवेणी संगम है, जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है।


मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों के समावेश की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों का शैक्षणिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास समान रूप से किया जाता है। डॉ. आलम ने विद्यालय में योग, खेलकूद एवं स्वास्थ्य शिविर जैसी गतिविधियों की प्रशंसा की।


 कार्यक्रम की अध्यक्ष कल्पना भदोरिया ने शिक्षा को आदर्श जीवन मूल्यों एवं संस्कारित व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। वहीं क्रांति रावत ने विद्यार्थियों के अनुशासन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिक्षकों के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य अनीता वर्मा, प्रधानाचार्या अरुणि वर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। समारोह का समापन शांति पाठ एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

"
"