0*लीज भूमि का नवीनीकरण की प्रकिया सरल किया जाए, नवीनीकरण के नाम पर बिचौलिए हो रहे हैं हावी*
0*दो सूत्रीय मांगों को लेकर काग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*
बसंत यादव अंबिकापुर/डांडगांव। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव राकेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने दो सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंप हैं। तथा शीघ्र पहल की मांग कि है दो प्रमुख माग जिले एवं शहर के जनता से जुड़ी मांग है। जिसमे प्रमुख रूप से अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे मार्ग 130 लहपटरा टोल प्लाजा को सीजी 15 नंबर के निजी वाहनों को तत्काल टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए। चुकी आस पास के वाहनों को अपने निजी काम या शासकीय कर्मचारियों को भी काम से आना जाना एक दिन में कोई बार एव महीनों में अनेकों बार पड़ता है जिससे आम लोगों त्रस्त है अनावश्यक खर्च बढ़ने से लोग परेशान हैं। एवं आए दिन कई बार विवाद की स्थिति बन रही है। जिसे तत्काल रोक लगाया जाए।
नजूल भूमि नवीनीकरण के नाम पर दलाल हावी, प्रक्रिया सरल करने की मांग।
वही प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव राकेश सिंह ने कलेक्टर को दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि आम जनता टोल टैक्स को लेकर परेशान हैं लोकल गाड़ियों को टोल टैक्स ना लिया जाए तथा नजूल भूमि नवीनीकरण का समय जिनका हो गया है। उनके समस्याओं का ध्यान रखते हुए तत्काल नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल किया जा ये जैसा पहले होता है वैसे ही किया जाए अविवादित भूमि का शिवर लगा कर नवीनीकरण किया जाए। चूंकि जटिल प्रक्रिया के कारण शहर में दलाल किस्म के लोग हावी हो रहे हैं और आम लोग परेशान हैं। इन दोनों मांगो पर शीघ्र पहल जिला प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने वाले में प्रमुख रूप से संतोष गोस्वामी, राकेश साहू, सुरेंद्र पटेल, अविनाश कुमार, धनमीत सिंह छाबड़ा, अमित कुमार सिंह, कैलाश यादव, जमील खान एवं अन्य लोग शामिल थे।




















