*कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से भवंरखोह को मिली करोड़ों रुपए की लागत से पक्की सड़क की सौगात, पूजा अर्चना कर कार्य को किया गया प्रारंभ*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से भवंरखोह को मिली करोड़ों रुपए की लागत से पक्की सड़क की सौगात, पूजा अर्चना कर कार्य को किया गया प्रारंभ*





सूरजपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तर्गत ओड़गी ब्लांक के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से स्वीकृति मिली थी। जिन सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन 17 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था। इसी क्रम में ओड़गी ब्लांक अन्तर्गत गांव भवंरखोह में पक्की सड़क निर्माण कार्य की सौगात मिली है।जो आनंदपुर से होते हुए भवंरखोह सेमरखाड़ मार्ग को जोड़ेगा। जिसकी कुल लम्बाई 4.65 किलोमीटर है। जो लगभग 4 करोड़ 93 लाख की लागत से बनेगा। सड़क निर्माण से पंडों जनजाति वाले पारा सेमरखाड़,गेरूहाडाड़,पंडोंपारा, तेलाइडाड व स्कूल पारा को आवागमन को आसान बनाकर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बाज़ार तक पहुंच सुनिश्चित करेंगी।इसके लिए क्षेत्रीय विधायिका व प्रदेश के मुखिया का ग्रामीणों ने आभार जताया है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रियंशु यादव ने कहा कि यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना गांव-गांव तक विकास की राह खोल रही है। इस मौके सरपंच रामप्रसाद , दिलीप, लालचंद , पारस, देवधारी, विजय, समेत भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रहें।

"
"