*व्यक्ति का चरित्र निर्माण से राष्ट्र की सेवा-नारायण नामदेव*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*व्यक्ति का चरित्र निर्माण से राष्ट्र की सेवा-नारायण नामदेव*

 




सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) विद्यार्थी,शालेय एवं महाविद्यालय,साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर में सोलह म‌ई से प्रारंभ होकर एकतीस म‌ई को समापन पश्चात एक जून को दीक्षांत समारोह के उपरांत संपन्न हुआ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बाल भगवान राम (प्रवक्ता-सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़)नारायण नामदेव मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक,टोप लाल वर्मा प्रांत संघ चालक,योगेश्वर सिंह वर्गाधिकारी मंच पर आसीन थे । 

                    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण आधार के निमित्त संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के तैतीस जिलों से कुल 196 शिक्षार्थी शामिल हुए। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर साधु राम विद्या मंदिर परिसर में भारी बारिश के बीच शिक्षार्थियों ने गणक्षमता,पदविन्यास, दंड संचालन,खेल,योगासन एवं सामाजिक समरसता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाल भगवान राम ने शिक्षार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अपने उद्बोधन में कहा कि संत महात्मा किसी एक समाज के नहीं होते संत के लिए सभी समाज समान होते हैं,संतों का संदेश मानव जाति के कल्याण के लिए होता है,इसलिए हम सबको स्मरण होना चाहिए कि देश सर्वोपरि है,देश सेवा के लिए हम सबको सेवा संकल्प एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।      

              मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने इस अवसर पर कहा कि संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जीवन देश के लिए समर्पित था,उसने शाखा के द्वारा चरित्र निर्माण से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से सेवा समर्पण एवं त्याग की भावना से राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया,जिसके लिए स्वयंसेवक विभिन्न संगठनों के द्वारा समाज में सकारात्मक वातावरण बना रहे हैं। 

                प्रांत संघ चालक टोप लाल वर्मा ने शिक्षा वर्ग के समापन के अंतिम चरण में दीक्षांत समारोह पर अपने उद्बोधन में कहा कि पन्द्रह दिन तक प्रशिक्षण लेने के बाद आज शिक्षार्थी पूर्ण समर्पण,सेवाभाव लेकर घर जा रहे हैं,प्रशिक्षण में उन्होंने संघ की विभिन्न कार्य पद्धति एवं आयामो को सीखा,निश्चित रूप से इसका लाभ आप सभी शिक्षार्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में सेवा समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ने हेतु प्राप्त होगा। पन्द्रह दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग को सफल बनाने में जिला सूरजपुर एवं कोरिया विभाग के स्वयंसेवकों सहित साधुराम विद्या मंदिर के संचालक राहुल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

"
"