“आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण हेतु दृढ़-संकल्पित है डबल इंजन सरकार : राजेश अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़ :

“आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण हेतु दृढ़-संकल्पित है डबल इंजन सरकार : राजेश अग्रवाल

 




बसंत यादव डाँड़गांव।  पूजा अर्चना कर मंत्री राजेश अग्रवाल ने तीन देव स्थलों को दी लाखों रुपये की सौगात क्षेत्रिय विधायक एवं पर्यटन संस्कृति, धर्मस्य मंत्री ने उदयपुर विकास खंड के डाँड़ गांव राममंदिर एवं डाँड़ गोहिहा ठाकुर देव धाम एवं फुलचुहि पंचायत मे पंचमुखी पहाड़ी में श्रद्धालुओं को चढ़ने के लिए सीढ़ी निर्माण कार्य तीनों कार्यों का भूमि पूजन कर लगभग बारह लाख रुपये से होने वाले निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया। लंबे समय में ग्रामीणों की मंशा थी कि ये प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास हो जिस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हैं। शेड, सीढ़ी निर्माण कार्यों की सुकृति प्रदान की है।इन देव स्थलों में पर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।इसके अलावा मंत्री ने कहा है कि विधानसभा के अन्य धार्मिक स्थलों का यथा शीघ्र सुधार कर करवाया जाए गा जिसकी भी सुकृति मिलने वाली है।ग्रामीणों के समस्याओं को सुन कर तत्काल मौके पर निराकरण किया,बिजली, पेंशन, पेयजल संकट आदि समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि की किसी भी कोई समस्या हो तो मुझसे किसी भी समय बात कर सकते हैं।


प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक एवं पुनीत स्थलों के विकास और जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है।


इसी क्रम में ग्राम फुलचुही, उदयपुर स्थित पंचमुखी पहाड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीढ़ी निर्माण एवं मंदिर भवन के पुनर्निर्माण कार्य एवं ग्राम डांड़गांव, उदयपुर में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।


डबल इंजन भाजपा सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, सरपंच देवलोचन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखण्ड विधायक सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, उपसरपंच, पंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

"
"