0*उदयपुर विकास खंड के कृषि विभाग का गांव गांव किसानों की पाठ शाला का आयोजन कर मौके पर समस्याओं का निराकरण*
0* विकसित कृषि संकल्प अभियान के साथ गांव गांव पहुँच रहा कृषि विभाग।
0*किसानों को दे रहा उन्नत तकनीक का ज्ञान।
0*विकासखंड में 5 मई से चल रहा अभियान, अब तक 22 गांव में लगा , किसानों की पाठशाला।।
0*हजारों किसान को मिला तकनीकी ज्ञान, किसानों की समस्याओं का हो रहा तत्काल निदान।।
0*विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम चकेरी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
बसंत यादव डांड गांव। ग्राम चकेरी में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक कृषि, उन्नत बीज, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीन जानकारियाँ प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राधा कृष्णन के द्वारा प्राकृतिक खेती, हरी खाद , नाइट्रोजन के विकल्प की जानकारी, मिट्टी जांच, लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने, स्थानीय देशी किस्मों को बढ़ावा देने, उन्नत पोषण, जैविक कीटनाशक, जीवामृत, बीजामृत जैसे जैविक कीटनाशक तैयार करने,बीज उपचार तकनीक, तथा समन्वित व संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी, बाजार से सही बीज लेने व पक्की रसीद लेने हेतु प्रेरित किया गया तथा डिजिटल लेन देन के लाभ व धोखाधड़ी के तरीकों की देते हुए जागरूक रहने की सलाह दी गई तथा उक्त साभी पहलुओं का आगामी समय मे उपयोग करने हेतु अपील किया गया, ADO श्री रामपाल पैंकरा द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई, RAEO अपूर्वा गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रिस्टेक के विषय मे जानकारी दी गई। इस दौरान RAEO आकांक्षा गुप्ता, पशु विभाग से तीरथ सिंह तथा उद्यान विभाग से अशोक प्रजापति ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच कैलाश सिंह एवं BDC श्री मुन्ना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,तथा किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए खेती में नई तकनीकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए गए। किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
ग्राम चकेरी में आयोजित यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।




















