बैकुंठपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा विगत दिवस जारी परीक्षा परिणाम में नगर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल कर जिले सहित पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है. उल्लेखनीय है कि स्वास्तिक सोनी केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के छात्र हैं. उन्होंने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, घर में खुशी का माहौल बन गया और बधाइयों का तांता लग गया। स्वास्तिक, श्री संजय प्रसाद सोनी एवं श्रीमती संध्या सोनी के पुत्र हैं। परिवार के साथ-साथ दादा घनश्याम प्रसाद सोनी ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि स्वास्तिक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं, यही गुण उन्हें इस मुकाम तक लेकर आए स्वास्तिक अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को देते हैं। उनका मानना है कि सही समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।



















