सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के अनुमोदन से भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे दायित्व में रहे संजू सोनी को जिला भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री का नया दायित्व सौपा गया। संजू सोनी को नई दायित्व मिलने पर जिले में खुशी की लहर है। और उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।