*हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने घर घर जाकर किया जनसम्पर्क।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने घर घर जाकर किया जनसम्पर्क।*

 




बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के हर ग्राम पंचायतो मे बैकुंठपुर भाजपा युवा नेता राहुल खस ने घर - घर जाके तिरंगा वितरण किया, एवं धुआंधार जनसम्पर्क कर देवतुल्य जनता की समस्याओं को सुना एवं निराकरण करने का आश्वासन दिया,साथ ही क्षेत्र के कोतवाली में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी गणों को तिरंगा झंडा देकर के देश के अमर वीर शहीदो को याद कर नमन किया गया।

 जिसमें क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं का भी अच्छा खासा जनसमर्थन देखने को मिला राहुल खस भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता है जो बिना कोई स्वार्थ के पार्टी के काम को एवं पार्टी की विचारधारा को जन - जन तक पहुंचाने का कार्य करते है।

राहुल खस ने छत्तीसगढ़ पत्रकार सघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद से संवाद करते हुऐ बताया की पद - कद से कुछ नहीं होता है बड़े -बड़े पद और कद वाले आये और समाप्त हो गए काम करता है तो आदमी का व्यक्तित्व, उसका खुला मन,और मेहनत बाकी खूब मेहनत करो और सब ऊपर वाले के हाथ मे छोड़ दो। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"
"