बसंत यादव
डाँड़गांव। केंद्र सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत उदयपुर विकास खंड के 21 ग्राम पंचायत के पुराने एवं जीर्ण शीर्ण हुए सदियों पुराने तलाबों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपए अमृत सरोवर योजना के तहतरोजगार गारंटी योजना के तहत सुकृति प्रदान की गई थी। जिसका गांव के आम लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। जिससे सिंचाई, साग सब्जी आजीविका में बढ़ोतरी, मछली पालन सहित अन्य कोई प्रकार से ग्रामीणों को लाभ मिलना शुरू हुआ है। जिसका विधि वत उद्घाटन पन्द्रह अगस्त के दिन सभी सभी 21 ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार सहायक सहित ग्राम वाशियों द्वारा अमृत सरोवर के मेड़ पर ध्वजारोहण कर इस केंद्र सरकार के इस योजना का स्वागत किया है। इस योजना को सफल बनाने में उदयपुर विकास खंड में महत्वपूर्ण भूमिका रोजगार गारंटी कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा है। उन्हें ने बताया है कि आगे भी इस योजना के तहत पुराने तलाबों का सर्वो कराकर सुकृति प्रदान किया जायेगा।



















