*झिरमिट्टी खरफरी नाला में 285.55 लाख लागत से एनीकट निर्माण कार्य का विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*झिरमिट्टी खरफरी नाला में 285.55 लाख लागत से एनीकट निर्माण कार्य का विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन।*

 


0*गौ सेवा बहुत ही पुनीत कार्य हैं, आप सब आगे आये विधायक*






बसंत यादव 

डाँड़ गांव। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के झिरमिट्टी उद्यान के पास खरफरी नाला में जल संसाधन क्रमांक 01 के द्वारा 285. 55 लाख के लागत राशि से निर्माण होने वाले एनीकट निर्माण कार्य का 12 मई 2025 दिन सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां लम्बे समय से स्थानिय ग्राम वाशियों द्वारा एनीकट निर्माण कार्य की मांग करते आ रहे थे।विधायक के पहल से वर्षो पुरानी मांग पुरी होने से ग्रामीणों में हर्ष व्यपात हैं। इस एनीकट निर्माण से सैकड़ों किसानों को काफी फायदा होगा। अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधायक राजेश अग्रवाल ने एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। गौरतलब है कि उदयपुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा झिरमिटी खरफरी नाला में एनीकट निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के पहल से झिरमिट्टी उद्यान के पास खरफरी नाला में एनीकट निर्माण हेतु 285.55 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान हुई। एनीकट स्वीकृति मिलने उपरांत सोमवार को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया है। खरीफरी नाला में एनीकट निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिलेगा निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही विधायक राजेश अग्रवाल का आभार जताया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा लगातार अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। यही नहीं लगातार इनके द्वारा अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुन निराकरण भी किया जा रहा है।


विधायक राजेश अग्रवाल ने बिशनपुर गौशाला में नवनिर्मित शेड निर्माण कार्य का किया उद्घाटन 


सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के ग्राम विशुनपुर गौशाला में राज्य स्थान राज्य विधुत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित अदानी फाउंडेशन के सौजन्य से बने शेड निर्माण पूर्ण एवं दो हाई मास्क लाईट का गौशाला में नवनिर्मित सेड निर्माण कार्य का उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया था जहां अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने सभी लोगो से अपील की है कि इस श्याम गो शाला को जन सहयोग के माध्यम से आदर्श गो शाला बनाना है।सदस्य के रूप मे दाना दाता अधिक से अधिक जुड़े किसी भी तरह से अपनी स्वेच्छा से दान देकर इस पुनीत कार्य में कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है।गो सेवा बहुत ही पुण्य और फलदाई सेवा है ।इस गो शाला का मुख्य लक्ष्य अम्बिकापुर बिलासपुर मार्ग पर भटक कर आ रहे गो माता जो आये दिन रोड़ एक्सीडेंट में मर रहे हैं ऐसे गो माता को तारा से लेकर उदयपुर तक का लगभग एक हजार गो माता को इस गौ शाला में रखने की व्यवस्था बनाना है। राज्य स्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारियों से आगे भी सहयोग की अपील की है।और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गौ सेवकों की उपस्थिति में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने गौशाला सेड निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया है। साथ ही गौशाला में उपस्थित गायों को गुड भी विधायक राजेश अग्रवाल ने खिलाया। गर्मी के इस मौसम में गौशाला में सिर्फ निर्माण कार्य होने से गायों को अब राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, भाजपा नेता राधे ठाकुर, अनिल सिंह ,अखण्ड विधायक सिंह, चंद्रबसू यादव, दीपक अग्रवाल ,मनीष बंसल, आशीष बंसल, श्यामलाल जायसवाल,सहित भाजपा नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

"
"