*रामगढ़ पहाड़ी में दर्शन पूजा करने गए 11वर्षीय नाबालिक लड़की बंदरों के डर से 150 फीट गहरी खाई में गिरी 3 घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित अस्पताल दाखिल।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*रामगढ़ पहाड़ी में दर्शन पूजा करने गए 11वर्षीय नाबालिक लड़की बंदरों के डर से 150 फीट गहरी खाई में गिरी 3 घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित अस्पताल दाखिल।*

 




बसंत यादव 

डाँड़ गांव। सरगुजा जिले के उदयपुर मुख्यालय अंतर्गत रामगढ़ पहाड़ी पर डुमरिया निवासी भटगांव थाना क्षेत्र के बेबी राजवाड़े पिता श्री तुलेश्वर राजवाड़े 11 वर्षीय दर्शन पूजा के लिए रामगढ़ पहाड़ी अपने परिजनों के साथ आई हुई थी सुबह 9:00 बजे चंदन तालाब के पास बंदरों के डर से 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जैसे ही गहरी खाई में गिरने के बाद उदयपुर पुलिस को सूचना दिया गया जैसे ही इस घटना की जानकारी विधायक राजेश अग्रवाल को लगी तत्काल वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए एवं स्वंय मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया तथा घायल बच्ची को समुचित इलाज के निर्देश दिए एवं कुशल क्षेप जाना रामगढ़ मेले के समय भी ऐसी घटना पूर्व में घट चुकी है ।रामगढ़ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी किया गया 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद 11 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू करके सुरक्षित रामगढ़ सेवा समिति एवं पुलिस विभाग वन विभाग के सदस्यों के द्वारा तुर्रा के पास तक मुर्गी गोडारी के पास लाया गया जहां से रामनगर के सरपंच प्रदीप सिंह मरकाम के सहायता से ग्रामीण एंबुलेंस की सहायता से बीएससी उदयपुर लाकर भर्ती करायागया है जहां पर बच्ची का इलाज जारी है और रामगढ़ सेवा समिति और पुलिस सहायता और वन विभाग की सहायता से बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल दाखिल किया गया जिससे बच्ची अब सुरक्षित है।

"
"