*सात दिवसीय दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण हुआ संपन्न।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*सात दिवसीय दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण हुआ संपन्न।*





 सूरजपुर। विश्व हिन्दू परिषद अंतर्गत युवतियों का संगठन दुर्गावाहिनी मातृशक्ति का सात दिवसीय विभागीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सूरजपुर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण दिनांक 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चला जिसमें बहनों को नियुद्ध (कराटे), दंड चालन, तलवार चालन, राइफल चालन, घोष बजाने जैसे अनेक प्रकार के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गए। इस शौर्य प्रशिक्षण में सूरजपुर, बैकुंठपुर व एमसीबी जिला के कुल 70 बहनों ने हिस्सा लिया।

 कार्यक्रम के समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय, एवं मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका सुश्री प्रीति दुबे, विहिप के विभाग मंत्री संदीप सोनी मुख्य रूप से शामिल रहे। वर्ग प्रभारी के रूप में दुर्गावाहिनी की विभाग संयोजिका रचना सिंह एवं जिला संयोजिका शशि राजवाड़े उपस्थित रहीं। साथ ही समस्त कार्यक्रम की व्यवस्था विहिप के जिला पदाधिकारियों ने किया तथा सात दिवसीय वर्ग को सुचारू रूप से सफल बनाने में बजरंग दल के मुख्य पदाधिकारियों की अग्रिम भूमिका रही। 

समापन समारोह में विहिप एवं बजरंग दल के जिला व नगर स्तर के पदाधिकारीगण तथा नगर के माननीय जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक, सम्माननीय माताएं व बहने भी उपस्थित रहें।

"
"