*संदिग्ध अवस्था मे मिला नाबालिक का शव।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*संदिग्ध अवस्था मे मिला नाबालिक का शव।*

 


0*परिजनों का आरोप दुष्कर्म कर मार कर फेंका गया* 


0*गांव वालों का उमड़ा हुजूम* 


0*घटना स्थल से थोड़ी दूर रात में आया था बारात* 






रामानुजनगर। रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम सेंदरी जंगल मे एक नाबालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव गांव में दहसत का माहौल बना हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेंदुरी की एक नाबालिक बच्ची 25 तारीख को भोर में पांच बजे घर से टिफिन ले कर महुआ बीनने गई थी लेकिन 12 बजे तक घर नही लौटी तो बच्ची के परिजनों ने देर शाम तक खोज बिन की लेकिन कुछ पता नही चला। आज सुबह परिजन फिर से बच्ची की खोज में निकले तो जंगल के पास तार फेनसिंग के बाहर बच्ची का चप्पल और थोड़ी दूरी पर बच्ची का दूसरा चप्पल दुपट्टा टिफिन बिखरा मिला परिजनों को शक हुआ तो वे जंगल मे जा कर देखे तो उनकी बच्ची का शव नग्न अवस्था मे पड़ा हुआ था तभी परिजन इसकी सूचना गांव वालों सहित रामानुजनगर थाने में सूचना दी जिस पर रामानुजनगर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहोचे और जाच शुरू की, इसी दौरान डॉग स्क्वायड सहित फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जहाँ जाच की जा रही है। वही आई जी दीपक कुमार झा,सुरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, एसडीओपी नरेंद्र सिंह पुजारी घटना स्थल पर पहुँच कर जांच का जायजा लिया वही परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मार कर फेंक गया है


रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेन्द्र साहू ने कहा कि हत्या की असंका है और सरीर में भी कई जगह चोट के निशान दिख रहे है जाच चल रही है आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। घटना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, राजलाल रजवाड़े, संदीप अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, संत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

"
"