छत्तीसगढ़ सरकार का किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय : राजेश अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकार का किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय : राजेश अग्रवाल

 

किसानों को बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति


त्रुटि के कारण कम हुए रकबे का सुधार होगा।



बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डाँड़ गांव एवं समिति उदयपुर का आकस्मिक निरीक्षण विगत दिन मंत्री पर्यटक संस्कृति एवं क्षेत्रिय विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया किसानों एवं समिति के पदाधिकारियों से मुलाकत की धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए ये समिति एवं विभाग की जबाबदारी हैं।उन्होंने ने किसानों को सम्बोधित कर कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि जो भी पंजीकृत किसान है अगर उनका उत्पादन कम हुआ है।कम धान समिति में बेचते हैं।उसके बावजूद भी सरकार जो प्रति किवंटल अंतर की राशि 13.83 रुपये पुरा भुगतान किसानों को दिया जायेगा।जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा साथ ही कम उत्पादन होने के बाद भी किसानों को बिचौलियों से धान नहीं खरीदना पड़ेगा।अब बिचोलिये के बजाय सीधा किसानों को लाभ मिलेगा सरकार ने इस निर्णय को मंत्री राजेश अग्रवाल ने ऐतिहासिक निर्णय बताया है।छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हर सुख दुख का ध्यान रखती है वहीं जिनका रकबा धान फसल लगाए थे और कट गया है ऐसे किसान तहसील में आवेदन दे उनके रकबे का सुधार होगा अगर कोई दिक्कत होता है तो मुझसे संपर्क करें।किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगा।किसानों के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री राजेश अग्रवाल का इस ऐतिहासिक किसान हितैसी निर्णय के लिए आभार जताया।साथ ही डाँड़गांव समिति में समिति का बाउंड्री वाल चबूतरा निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डाँड़गांव जर्जर के नया भवन निर्माण की किसानों के मांग की जिसे भी शीघ्र पूरा करने का अस्वासन दिया।


डाँड़ गांव समिति में धान खरीदी का बोहनी हुआ।


17नवम्बर को सहकारी समिति डाँड़ गांव में सुखदेव पिता शोभा राम ग्राम पंचायत गुमगा निवासी किसान द्वारा 84 किवंटल धान बेच कर समिति का इस वर्ष 2026 के धान खरीदी का सुभारम्भ किया इस अवसर पर किसान का समिति की ओर से फूलमाल स्वागत कर विधिवत उटघाटन किया गया। इस वर्ष डाँड़ गांव समिति में कुल1129 पंजीकृत किसान 15 नवम्बर से 15 जनवरी के बीच अपना धान बेचेंगे। 


इस अवसर पर सरपंच देवलोचन सिंह, अखंड विधायक सिंह मंडल अध्यक्ष, बुधमोहन, सिंह, विशाल सिंह समिति अध्यक्ष, बुधराम सिंह पूर्व अध्यक्ष, अनिल सिंह, महेश सिंह, आनंद अग्रवाल, बसंत यादव, कमलेश जायसवाल, दुमलेश्वर पैकरा, राम जतन, दीपु सिंह, समिति प्रबंधक महबूब हैदर,खरीदी प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, कृश्णा पोर्ते सहित भारी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


"
"