बसंत यादव डांडगांव। राजस्व निरीक्षक संघ सरगुजा के द्वारा अधिक्षक को आवेदन सौंप कर 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहे। राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने ज्ञापन सौंप कर कहा है कि राजस्व निरीक्षक लोगों का काम पूर्वेक्षन करना, पटवारियों को ट्रेनिंग देना एवं राजस्व निरीक्षक के सहित अन्य जो पदेन दायित्व है। उसका बखूबी के साथ निर्वहन कर रहे हैं लेकिन पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने पर राजस्व निरीक्षको को जबरन शासन, प्रशासन द्वारा पटवारियों का काम करने का दबाव बना रहा है शासन प्रशासन से अनुरोध है कि राजस्व निरीक्षको को दबाव न बनाया जाए। दबाव बनाने पर विवश हो कर संघ कड़ा निर्णय लेगा।
राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति दिया जाए।
राजस्व निरीक्षक संघ ने शासन प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र राजस्व निरीक्षको को जिनका प्रमोशन तिथि है उनको तत्काल नायब तहसीलदार पर पदोन्नति दिया जाए लंबे समय से प्रमोशन रोक कर रखा गया है। वहीं पटवारियों के रिक्त पदो पर भर्ती के अलावा पटवारियों का भी राजस्व निरीक्षक पदो पर जिनका तिथि है उनको प्रमोशन दिया जाए।
पटवारियों के हड़ताल का समर्थन किया।
राजस्व निरीक्षक संघ सरगुजा ने लंबे समय से पटवारियों द्वारा हड़ताल का समर्थन किया है। पटवारियों के जायज मागों को शासन शीघ्र पूरा करें। पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने पर किसानों काश्तकारो को काफी दिक्कत हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वाले में से प्रमुख रूप से विश्वनाथ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दुबे,विकास सोनपाकर, राज नंदन रजवाड़े, सुरेन्द्र कुजूर साहित सरगुजा जिले के सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।




















