रामदुलारे पाठक एवं प्रेम मूर्ति प्रदीप महाराज के अमृत वाणी से घाटबर्रा पंचायत हुआ भक्ति मय।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

रामदुलारे पाठक एवं प्रेम मूर्ति प्रदीप महाराज के अमृत वाणी से घाटबर्रा पंचायत हुआ भक्ति मय।

 


शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद भागवत कथा एवं देवी पुराण भगववान कथा में झूमे श्रद्धालु।



वर्षों से लगातार इस ग्राम पंचायत घाटबर्रा में होता है आयोजन।





बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत घाटबर्रा में शारदीय नवरात्र आने का लोगो को पूरे साल भर इंतजार रहता है।जैसे ही यह पावन पर्व की शुरुआत होती है वन ग्रामीण क्षेत्र आबो हवा बदल जाती है और भक्ति की बयार बहने लगती है ।कई वर्षों से प्रख्यात वेदाचार्य यो के अमृत वाणी के द्वारा इस ग्राम पंचायत के दो अलग अलग मुहल्लों में श्रीमद भागवत कथा, देवी पुराण भगवान कथा बड़े ही भक्तिमय माहौल में किया जा रहा है।भगवान कथा वेद शास्त्र के प्रख्यात ज्ञाता रामदुलारे पाठक महराज जी पवई धाम पन्ना मध्यप्रदेश वाले वही वृंदावन धाम से पधारे वेद शास्त्र के प्रख्यात विद्वान प्रेम मूर्ति प्रदीप महराज जी दूसरे महल्ले में इस वर्ष देवी पुराण भगवत कथा का वाचन अपने अमृत वाणी से कर रहे हैं।इन दोनों विद्वानों के प्रवचन सुनने जिले सहित दूर दूर से लोग प्रति दिन आते हैं।यह कार्यक्रम पूरे 9 दिन नवरात्र में बड़े ही शानदार तरीके से चलता है।शाम ढलते ही गांव का वातावरण पुरी तरह से भक्ति मय हो जाता है।महिला, पुरूष, बच्चे सभी झूम उठते हैं।



संगीत मय एवं कलाकारों के अभिनय और रोचक होता है कथा।





बहार से आये भगवन कथा एवं देवी पुराण कथा में कलाकारों के अभिनय एवं शानदार वाद्य यंत्रों के बजाने से कार्यक्रम बेहद रोचक एवं मनमोहन हो जाता है।



प्रेम मूर्ति महराज का हर रोज यूट्यूब पर लाइफ होता है प्रसारण।






वहीं वृंदावन वाले महाराज प्रेम मूर्ति प्रदीप महराज का प्रवचन देवी भगवान पुराण का उनके साथ आए टीम के सदस्यों द्वारा प्रति दिन दोपहर 3बजे के बाद यूट्यूब चैनल पर लाईफ टेलीकास्ट किया जाता है।इसके अलावा वृंदावन धाम से भी चैनल पर टेलीकास्ट होता है।



लगभग 12 वर्षो से शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस ग्राम पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन करने वाले प्रमुख कमेटी के सदस्य अमरेश प्रसाद मरकाम सरपंच, कमलेश यादव, संत बिलास यादव, प्रेम नाथ यादव, रामबली यादव, राम बिलास यादव ,शिव बिलास यादव, जगदीश यादव, दिनेश यादव, आशीष यादव, राधे कृष्ण यादव, बलराम यादव, शिवनारायण यादव, नागेश्वर यादव ,राम भोला यादव,नरायण यादव, टकेस्वर यादव, घनशयाम यादव, हीरालाल यादव, कृपा सिंघु यादव, मुन्ना यादव, आत्मा राम यादव,इंद्रजीत यादव, अम्बिका यादव, अमृत सिंह, सीता राम पावले, नवल सिंह, काशी प्रसाद यादव आदि सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


"
"