अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वर्ल ट्रांजिट होटल शुरू किया

ब्रेकिंग न्यूज़ :

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वर्ल ट्रांजिट होटल शुरू किया






नवी मुंबई। भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर 80 कमरों वाला स्वर्ल ट्रांजिट होटल शुरू किया है। यह होटल यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर आराम करने, फ्रेश होने या काम करने की सुविधा देता है।

टर्मिनल 1 के अराइवल्स लेवल पर स्थित यह दो मंजिला होटल लंबे लेओवर, जल्दी रवाना होने वाली उड़ानों, देर रात आने वाली उड़ानों और कम समय के लिए ठहरने की जरूरत वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यात्री चार घंटे या रातभर ठहरने का विकल्प चुन सकते हैं। यहां शॉवर, डाइनिंग और होटल से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

एएएचएल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ), नॉन-एयरो बिजनेस सुचित बंसल ने कहा, “स्वर्ल ट्रांजिट होटल एयरपोर्ट के भीतर ही ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रियों को उड़ानों के बीच आराम करने, काम करने या फ्रेश होने के लिए अधिक सुविधा मिलती है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बड़े स्तर पर एविएशन और पैसेंजर सर्विसेज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है और स्वर्ल जैसी सुविधाएं एयरपोर्ट से यात्रा को और सुविधाजनक बनाती हैं। हमें अपने नेटवर्क के दूसरे एयरपोर्ट्स पर भी इस सुविधा का विस्तार करने और ट्रांजिट हॉस्पिटैलिटी की व्यापक पेशकश तैयार करने की संभावना नजर आती है।”

एनएमआईए भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) की बढ़ती एविएशन जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 को कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू किए और 29 जुलाई 2026 को अबू धाबी के लिए अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ इंटरनेशनल ऑपरेशंस शुरू किए। स्वर्ल ट्रांजिट होटल की शुरुआत से एयरपोर्ट की बढ़ती पैसेंजर और नॉन-एयरोनॉटिकल सर्विसेज में हॉस्पिटैलिटी की एक नई सुविधा जुड़ी है।

होटल में छह कैटेगरी के 80 कमरे हैं, जिनका आकार 130 वर्ग फुट से 410 वर्ग फुट तक है। इनमें सुपीरियर सिंगल, सुपीरियर डबल, सुपीरियर ट्विन, सुपीरियर एक्सेसिबल, जूनियर सुइट और एग्जीक्यूटिव सुइट कमरे शामिल हैं। स्वर्ल ट्रांजिट होटल में हाई-स्पीड वाई-फाई, स्मार्ट टेलीविजन, डेडिकेटेड वर्कस्टेशन, इलेक्ट्रॉनिक सेफ, चाय और कॉफी की सुविधा, प्रीमियम बेड और बाथ लिनेन, टॉयलेटरीज़ और इन-रूम डाइनिंग की सुविधा है। मेहमान एक्सप्रेस लॉन्ड्री, कंसीयर्ज सहायता, 24 घंटे हाउसकीपिंग, पिक-अप और ड्रॉप सर्विस और वेक-अप कॉल की सुविधा भी ले सकते हैं।

इस प्रॉपर्टी में 40 मेहमानों के बैठने की क्षमता वाला 24 घंटे चलने वाला ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट है। इसके साथ चौबीसों घंटे इन-रूम डाइनिंग, ग्रैब-एंड-गो विकल्प और बार की सुविधा भी उपलब्ध है। स्वर्ल ट्रांजिट होटल की सुविधा अब गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एलजीबीआईए) में शुरू की जाएगी। यहां टर्मिनल 2 के एयरपोर्ट-सिक्योर्ड ज़ोन में अराइवल्स एरिया के लेवल 3 पर 21 कमरों वाली प्रॉपर्टी बनाने की योजना है। यहां घंटे के हिसाब से और रातभर ठहरने की सुविधा के साथ डाइनिंग और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज भी उपलब्ध होंगी।

गुवाहाटी की यह प्रॉपर्टी ट्रांजिट यात्रियों, पहुंचने वाले यात्रियों, लंबे समय तक इंतजार करने वाले रवाना होने वाले यात्रियों और बिजनेस यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगी। डेडिकेटेड वर्कस्टेशन और मीटिंग के लिए उपयुक्त जगहों की सुविधा से मेहमान उड़ानों के बीच अपने काम पूरे कर सकेंगे। स्वर्ल ट्रांजिट होटल की शुरुआत एएएचएल के एयरपोर्ट नेटवर्क में नॉन-एयरोनॉटिकल सर्विसेज का विस्तार करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना और एयरपोर्ट के भीतर मिलने वाली सेवाओं का दायरा बढ़ाना है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) भारत में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित एयरपोर्ट्स का सबसे बड़ा ऑपरेटर है। कंपनी इनोवेटिव, सस्टेनेबल और कस्टमर-केंद्रित समाधानों के जरिए देश के एविएशन सेक्टर को बदलने की दिशा में काम कर रही है। अदाणी एयरपोर्ट्स, अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में ग्लोबल इंटीग्रेटेड लीडर बनने की कंपनी की सोच को आगे बढ़ाना है। एएएचएल आठ एयरपोर्ट्स का संचालन करता है, जिनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और नवनिर्मित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं।

एएएचएल वर्ल्ड-क्लास पैसेंजर एक्सपीरियंस देने, कनेक्टिविटी बेहतर करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। ऑपरेशनल एक्सीलेंस, टेक्नोलॉजी में प्रगति और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट के जरिए एएएचएल हवाई यात्रा के भविष्य को आकार दे रहा है और एविएशन सेक्टर में भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रहा है। भारत में एयरपोर्ट के जरिए होने वाले शहरी विकास को नई दिशा देने की अपनी व्यापक सोच के तहत एएएचएल इंटीग्रेटेड, हॉस्पिटैलिटी-आधारित एयरपोर्ट सिटी डेस्टिनेशन भी विकसित कर रहा है, जहां प्रमुख एविएशन हब के आसपास हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एंटरटेनमेंट, कमर्शियल और लाइफस्टाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ लाया जाएगा।

 

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े बिजनेस संगठनों में से एक है। एईएल का भारत के लिए रणनीतिक महत्व वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस को शुरू करने, विकसित करने और बड़े स्तर पर विस्तार देने का लंबा अनुभव रहा है। समय के साथ एईएल ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पॉवर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे बिजनेस को बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। एईएल के मौजूदा उभरते बिजनेस पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट्स, रोड्स, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, कॉपर और अन्य रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी भारत की लंब समय तक के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं।

 

अधिक जानकारी लॉगिन करें: www.adanienterprises.com | www.adaniairports.com

मीडिया संपर्क roy.paul@adani.com


"
"