सूरजपुर। परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक माँ काली पूजा समिति के द्वारा कालरात्रि माँ काली की पूजा धूमधाम से की जाएगी। जिसके लिए रविवार को यहां अग्रेसन भवन में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की भव्यता एवं आयोजित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सार्वजनिक समिति इस वर्ष अपना 17 वां वार्षिकोत्सव मना रही है। नगर के भैयाथान रोड पँचमन्दिर पारा स्थित दुर्गा बाड़ी में होने वाली माँ काली पूजन हेतु भव्य पंडाल निर्माण के साथ व्यापक तैयारियां की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि 8 नवम्बर रविवार की दोपहर 3 बजे कलश स्थापना, 4 बजे शिव तांडव, साढ़े पांच बजे चंडी पाठ के पश्चात रात्रि 11 बजे से माँ काली की पूजा प्रारम्भ होगी। रात्रि 2 बजे देवी अभिषेक, प्रातः 3 बजे दीपदान एवं बलिदान, प्रातः 4 बजे पुष्पांजलि, प्रातः साढ़े चार बजे माता रानी का महाभोग ततपश्चात हवन एवं आरती की जाएगी। 9 नवम्बर सोमवार संध्या 7 बजे महाआरती पश्चात कन्या पूजन व कन्याभोज एवं महाकाली का भंडारा, माता को चुनरी भेंट, भगवती जागरण तथा गरबा महोत्सव का कार्यक्रम होगा। 10 नवम्बर मंगलवार को सिंदूर दान एवं भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। सम्पूर्ण आयोजन के सुव्यवस्थित संचालन के लिए समिति के पदाधिकारी बनाये गए है। जिनमे संरक्षक रामकृष्ण ओझा, चंचलेश श्रीवास्तव, मुकेश गर्ग, पवन मितल, अध्यक्ष रूपेश मितल, उपाध्यक्ष रामजी साहू, आशीष गुप्ता, संजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, कृष्णमंगल हरिओम अग्रवाल, सचिव अजय सिंह, आशिक सोनी बाबू, सहसचिव प्रविण साहू, विक्की साहू, व्यवस्थापकप्यारे साहू, सुमित मित्तल,
राकेश महराज, नितेश गुप्ता,पूजा प्रमुख विकास साहू, स्पर्श श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं 9 नवम्बर दिन सोमवार को आयोजित विशाल भण्डारा के लिए रामबिलास मित्तल, पूनम गर्ग, दिनेश गुप्ता सुन्दरलाल पाटकर, निरंकार सिंह चौहान, भोला साहू भंडारा प्रमुख बनाये गए हैं। जबकि सदस्यों में शंकर अग्रवाल, मनोज सोनी, राकेश जायसवाल, राकेश महराज, मयंक तिवारी, अमन ठाकुर, संदीप ठाकुर, लाला साहू, शुभम अग्रवाल, मित गुप्ता, नवीन गुप्ता, वीरू गुप्ता, दीपक साहू, अदवेत मित्तल, अंशुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अंकुर तिवारी, ओमकार सोनी, महादेव साहू, रोहित सिंह, दीपक साहू पिंटू, प्रवीण गोयल, गोलू पाण्डेय, कृष्णा गृप्ता, रिषभ जैन, नितिन सोनी, वंश अग्रवाल, काशवी मित्तल शामिल है। ज्ञात हो कि नगर में पिछले 17 वर्षों से श्री श्री माँ काली पूजा समिति के द्वारा मां काली पूजन का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। आयोजन में शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ काली के दर्शन एवं आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए पहुंचते है। सर्वजनिक रूप से शहर में एक स्थान पर मनाए जाने वाला उक्त धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शहर की पहचान बन चुका है।आयोजन की तैयारियों में समिति के सदस्य एवं सहयोगी संस्था श्री बाल गणेश पूजा समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।



















