*जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और वन विभाग ने मिलकर की घाट की साफ-सफाई*
*पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की पहल*
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत सूरजपुर रिंग रोड स्थित रेड़ नदी के छठ घाट पर स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की उपस्थिति में नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त रखने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने घाट पर श्रमदान किया। इस दौरान घाट और उसके आसपास साफ-सफाई की गई। साथ ही महोगनी, कदम, आम और कटहल के पौधे भी लगाया गया। स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों ने रेड नदी के छठ घाट की सफाई में अपना योगदान दिया। घाट के आसपास फैले कचरे को हटाने के साथ उपस्थित लोगों को नदी किनारे स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने श्रमदान में भाग लिया स्वयं झाड़ू से आसपास परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति हर नागरिक को बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नदियां प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। इनके किनारों पर प्लास्टिक और अन्य कचरा छोड़ने से आसपास का वातावरण प्रभावित होता है। घाट पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए कि उसके जाने के बाद भी वह स्थान स्वच्छ बना रहे।
विधायक श्री मरावी ने कहा कि सेवा मेरा योगदान पहल का अर्थ अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों के लिए समय निकालना और उनकी देखभाल में भाग लेना है। जब नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभागीय अमला साथ मिलकर काम करते हैं, तो स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी भी बढ़ती है। उन्होंने नदी और घाटों को साफ रखने के लिए नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा उपयोग के बाद किसी भी सामग्री को नदी किनारे न छोड़ने की अपील की।
स्वच्छता के साथ कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया। विधायक श्री मरावी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महोगनी, कदम, आम तथा कटहल के पौधे लगाए। श्री मरावी ने कहा कि पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है और उसे बढ़ने तक देखभाल मिलना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख पर ध्यान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, वरिष्ठ गणमान्य मुरली मनोहर सोनी, शशि कांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, शैलेश गोयल, अरविंद मिश्रा,रामकृपाल साहू, अज्जू अग्रवाल, अजय गुप्ता,संतोष सोनी, संजू सोनी,संत सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण, उपवनमंडलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, वनपरिक्षेत्राधिकारी उमेश वस्त्रकार एंव अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी गणमान्य नागरिक में श्रमदान में अपनी सहभागिता दिखाई।




















